”राजनेता” बनने के लिए उत्‍सुक है मशक्‍कली गर्ल

संजय लीली भंसाली की फिल्‍म ‘संवरिया’ से अपने करियर की शुरूआत करनेवाली बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सोनम कपुर अब बडे पर्द पर राजनेता के‍ किरदार में नजर आनेवाली है. इस फिल्‍म का निर्माण अनिल कपूर बना रहें है और यह फिल्‍म बैटल ऑफ बित्‍तौरा उपन्‍यास पर आधारित होगी. वहीं बताया जा रहा है कि अनिल […]

संजय लीली भंसाली की फिल्‍म ‘संवरिया’ से अपने करियर की शुरूआत करनेवाली बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सोनम कपुर अब बडे पर्द पर राजनेता के‍ किरदार में नजर आनेवाली है. इस फिल्‍म का निर्माण अनिल कपूर बना रहें है और यह फिल्‍म बैटल ऑफ बित्‍तौरा उपन्‍यास पर आधारित होगी.

वहीं बताया जा रहा है कि अनिल कपूर ने अनुजा चौहान के प्रसिद्ध उपन्‍यास बैटल ऑफ बित्‍तौरा के अधिकार खरद लिए है और अब वे उसपर फिल्‍म बनाने वाले है. इस फिल्‍म के लिए बतौर अभिनेत्री उन्‍होंने सोनम को चुना है.

वहीं अभी इस फिल्‍म के लिए अभिनेता की तलाश की जा रही है. कुछ दिनों बाद नाम का खुलासा किया जाएगा. इस फिल्‍म को लेकर सोनम काफी एक्‍साईटिड है. उनका कहना है कि वह राजनेता की भूमिका निभाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती. उनका मानना है कि इसकी कहानी मजेदार होगी और दर्शकों को पसंद आएगी.

फिलहाल इनदिनों सोनम फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में काम कर रही है. इस फिल्‍म में उनके आपोजिट सलान खान है. सलमान डबल रोल में नजर आएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >