महानायक ने की शशि कपूर के स्वास्थ्यलाभ की कामना
मुम्बई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने शशि कपूर के स्वाथ्यलाभ की कामना की है. उन्होंने शशि कपूर के लिए जल्द ठीक होने की कामना अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से की. अमिताभ और शशि कपूर ने कई फिल्मों में साथ काम किया है.... अमिताभ और शशि कपूर की जोडी को फिल्म ‘दीवार’ में काफी […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
September 23, 2014 5:08 PM
मुम्बई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने शशि कपूर के स्वाथ्यलाभ की कामना की है. उन्होंने शशि कपूर के लिए जल्द ठीक होने की कामना अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से की. अमिताभ और शशि कपूर ने कई फिल्मों में साथ काम किया है.
...
अमिताभ और शशि कपूर की जोडी को फिल्म ‘दीवार’ में काफी सराहना मिली थी. शशि कपूर को सीने में संक्रमण की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
‘त्रिशूल’, ‘सिलसिला’, ‘कभी-कभी’ और ‘नमक हलाल’ जैसी फिल्मों में शशि कपूर के साथ काम कर चुके 71 वर्षीय बच्चन ने ट्विटर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘ईश्वर उनके साथ रहें और वह शीघ्र स्वस्थ्य हो जांय.’ शशि कपूर को 21 सितंबर को कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था. उन्होंने खांसी एवं सांस लेने में परेशानी की शिकायत की थी.
ये भी पढ़ें...
December 6, 2025 10:01 AM
December 6, 2025 9:12 AM
December 6, 2025 7:51 AM
December 5, 2025 8:26 PM
December 5, 2025 7:35 PM
December 5, 2025 8:26 PM
December 5, 2025 6:46 PM
December 5, 2025 6:53 PM
December 5, 2025 3:50 PM
December 5, 2025 3:14 PM
