रितिक और टाईगर माइकल जैक्शन को मानते हैं आदर्श

मुंबई:टाइगर श्रॉफ और अभिनेता रितिक रौशन डांस मास्टर माइकल जैकशन के बहुत बडे फैन हैं. दोनों अपने-अपने तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं. माइकल को दोनों अपना आदर्श मानते हैं. फिल्‍म बैंग-बैंग में रितिक उनके डांस को कॉपी करते नजर आयेंगे. टाइगर के द्वारा माइकल को दी गई श्रद्धांजलि की तारीफ रितिक कर चुके हैं. […]

मुंबई:टाइगर श्रॉफ और अभिनेता रितिक रौशन डांस मास्टर माइकल जैकशन के बहुत बडे फैन हैं. दोनों अपने-अपने तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं. माइकल को दोनों अपना आदर्श मानते हैं. फिल्‍म बैंग-बैंग में रितिक उनके डांस को कॉपी करते नजर आयेंगे.

टाइगर के द्वारा माइकल को दी गई श्रद्धांजलि की तारीफ रितिक कर चुके हैं. 5 सितंबर को उन्होंने एक वीडियो के जरीये उन्हें यह श्रद्धांजलि दी है. इस वीडियो को रितिक ने फैंस को देखने की अपील की थी.

टाईगर भी रितिक के माइकल को इस प्रकार की श्रद्धांजलि देने के तरीके पर फिदा हो गये हैं. उन्होंने कहा भले ही मैं माइकल को अपना आदर्श मानता हूं लेकिन रितिक से भी मैंने काफी कुछ सीखा है. फिल्म ‘हीरोपंती ‘ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले टाइगर के डांस के दीवाने रितिक रोशन भी हैं.

फिल्म देखने के बाद रितिक रोशन ने टाइगर से कहा था कि तुम भी मेरी तरह अपनी पहली फिल्म में सफल रहे. गौरतलब हो कि फिल्‍म ‘कहो न प्यार न’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले रितिक रातों रात स्टार बन गये थे.

उसी प्रकार टाइगर ने भी अपनी पहली फिल्म ‘हीरोपंती ‘ से लाखों फैंस के दिलों पर राज किया. टाइगर श्राफ अपनी पहली फिल्म को लेकर काफी बहुत नर्वस थे.

रितिक की फिल्म बैंग-बैंग दो अक्टूबर को रिलीज हो रही है. इस फिल्‍म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. फिल्म के एक गाने के लिए तो उन्होंने छह जोड़ी जूते तक चेंज किये हैं. खबरो की माने तो फिल्म के शूटिंग के दौरान उन्हें कई बार चोट भी आई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >