रिचा चड्ढा की पसंद ब्लैक ड्रेस जो बनाता है हॉट

मुंबई:अपने बोल्ड अंदाज के लिए फेमस रिचा चड्ढा की फिल्म तमंचे का सांग रिलीज किया जा चुका है. इस सांग में रिचा काफी हॉट नजर आ रहीं हैं. गाने के बोल हैं ‘इन दा क्लब’. गाने के लॉचिंग के अवसर पर निखिल द्विवेदी और दूसरे कलाकार भी मौजूद थे. रिचा का लुक ब्लैक शर्ट ड्रेस […]

मुंबई:अपने बोल्ड अंदाज के लिए फेमस रिचा चड्ढा की फिल्म तमंचे का सांग रिलीज किया जा चुका है. इस सांग में रिचा काफी हॉट नजर आ रहीं हैं. गाने के बोल हैं ‘इन दा क्लब’. गाने के लॉचिंग के अवसर पर निखिल द्विवेदी और दूसरे कलाकार भी मौजूद थे.

रिचा का लुक ब्लैक शर्ट ड्रेस में काफी फब रहा था. रिचा पहले से काफी स्लिम हो गईं हैं. उनको ब्लैक कलर ज्यादा पसंद है. हर कार्यक्रम में उनको इस रंग के ड्रेस में देखा जा सकता है. फिल्म में भी रिचा का बोल्ड कैरक्टर है. रिचा ने ट्विटर पर अपनी पिक भी पहले पोस्ट की थी, जिसमें हाथ में बंदूक लिए वह काफी बोल्ड दिख रही थीं.

फिल्म में रिचा और निखिल के कुछ इंटिमेट सीन्स की भी चर्चा है. वैसे इससे पहले रिचा के अधिकतर रोल्स की तारीफ हुई है. फिल्म रामलीला में दीपिका की भाभी का किरदार रिचा ने निभाया था. इसके लिए उन्हें प्रशंसा भी मिली. उसके पहले गैंग्स ऑफ वासेपुर में भी रिचा के रोल की काफी चर्चा हुई थी.

अब देखना है कि प्रशंसकों को रिचा का यह हॉट और दमदार लुक कितना पसंद आता है. वैसे तो साईड रोल में उनके अभिनय की तारीफ काफी हई लेकिन लीड रोल में वो क्या कमाल करेंगी यह तो फिल्म के रिलीज के बाद ही पता चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >