बॉलीवुड के सबसे महंगे अभिनेता बने रितिक, ''मोहनजोदडो'' के लिए मांगे 50 करोड

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रौशन बॉलीवुड में सबसे ज्‍यादा मेहनताना लेने वाले अभिनेता बन गये हैं. खबर है कि रितिक ने अपनी आगामी फिल्‍म ‘मोहन जोदडो’ के लिए काफी बडी राशि की मांग की है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रितिक ने अपनी इस फिल्‍म के लिए 50 करोड रुपये की मांग की है. रितिक फिल्‍म के […]

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रौशन बॉलीवुड में सबसे ज्‍यादा मेहनताना लेने वाले अभिनेता बन गये हैं. खबर है कि रितिक ने अपनी आगामी फिल्‍म ‘मोहन जोदडो’ के लिए काफी बडी राशि की मांग की है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रितिक ने अपनी इस फिल्‍म के लिए 50 करोड रुपये की मांग की है. रितिक फिल्‍म के मुनाफे में कोई हिस्‍सा नहीं लेने वाले हैं.

फिल्‍म ‘मोहन जोदडो’ को आशुतोष गोवारिकर निर्देशित करने जा रहे हैं. यह एक पीरियड फिल्‍म है. इससे पहले पीरियड फिल्‍म में आशुतोष ने ‘जोधा-अकबर’ बनाया था. इस फिल्‍म के मुख्‍य कलाकारों में रितिक रौशन और ऐश्‍वर्या राय थे. यह फिल्‍म जोधा और अकबर की प्रेम कहानी पर आधारित थी. इस फिल्‍म ने बॉलीवुड में अच्‍छा करोबार किया था.

अब आशुतोष गोवारिकर की अगली फिल्‍म ‘ मोहन जोदडो’ बनाने जा रहे हैं. फिल्‍म के बनने से पहले ही यह बजट को लेकर चर्चा में आ गई है. खबर है कि आशुतोष ने फिल्‍म की राइट्स के लिए यूटीवी के साथ 125 करोड की डील की है. ‘मोहनजोदडो’ सिंधु घाटी सभ्‍यता पर आधारित फिल्‍म है. इस फिल्‍म से डिजाइनर पूजा हेगडे बॉलीवुड में इंट्री करने जा रही हैं. यह फिल्‍म अगले साल पर्दे पर आएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >