बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण एक के बाद एक हिट फिल्में देकर बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हो गई हैं. पिछले साल आयी शाहरुख के साथ उनकी फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की जबरदस्त सफलता के बाद रणबीर के साथ उनकी फिल्म’ ये जवानी है दिवानी’ और फिर ‘रेस 2’ के हिट होने के बाद के बाद दीपिका सफलतम अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हो चुकि हैं.
बोलीं दीपिका..स्टारडम खत्म होने से नहीं डरती

बोलीं दीपिका..स्टारडम खत्म होने से नहीं डरती
Copied link
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण एक के बाद एक हिट फिल्में देकर बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हो गई हैं. पिछले साल आयी शाहरुख के साथ उनकी फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की जबरदस्त सफलता के बाद रणबीर के साथ उनकी फिल्म’ ये जवानी है दिवानी’ और फिर ‘रेस 2’ के हिट होने के […]
एक इंटरव्यू में दीपिका से पूछे जाने पर कि क्या उन्हें डर नहीं लगता है कि, उनका स्टारडम एक दिन खत्म हो जाएगा, दीपिका ने जवाब में कहा कि नहीं, क्योंकि उन्हें पता है कि उनका स्टारडम पूरा जिंदगी के लिए नहीं है. यह एक दिन खत्म हो जाएगा. यह यर्थाथ है, अगर किसी को लगता है कि ऐसा नहीं होगा तो ये उसकी गलतफहमी है. दीपिका का कहना है कि वो अभी खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं लेकिन लेकिन उन्हें पता है कि वो हमेशा मांग में नहीं रहेंगी.
गौरतलब है कि दीपिका की फिल्म ‘फाईंडिंग फैनी’ पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई. इस फिल्म की कहानी पांच मस्तीखोर लोगों की है जो गोवा के एक छोटे से ट्रिप पर जाते हैं. होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म ने अपने शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई की है. फिल्मी पंडितों के अनुसार 15 करोड के लागत से बनी इस फिल्म ने शनिवार तक 12 करोड से ज्यादा की कमाई कर ली है. उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही अपनी लागत वसूल कर लेगी. ‘फाईंडिंग फैनी’ ने अपने साथ रिलीज हुई फिल्म ‘क्रिएचर 3डी’ से ज्यादा की कमाई कर ली.