अमिताभ हो गए ''फाईंडिंग फैनी'' के फैन

बॉलीवुड सुपरस्‍टार अमिताभ बच्‍चन ने दीपिका पादुकोण की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘ फाईंडिंग फैनी’ की काफी तारीफ की है. अमिताभ फिल्‍म की स्‍क्रीनिंग पर पहुंचे हुए थे. फिल्‍म देखकर उनहोंने निर्देशक होमी अदजानिया, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर के साथ अपनी एक तस्‍वीर भी ट्विटर पर पोस्‍ट की. अमिताभ ने फिल्‍म के कलाकार नशीरुद्दीन शाह, […]

बॉलीवुड सुपरस्‍टार अमिताभ बच्‍चन ने दीपिका पादुकोण की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘ फाईंडिंग फैनी’ की काफी तारीफ की है. अमिताभ फिल्‍म की स्‍क्रीनिंग पर पहुंचे हुए थे. फिल्‍म देखकर उनहोंने निर्देशक होमी अदजानिया, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर के साथ अपनी एक तस्‍वीर भी ट्विटर पर पोस्‍ट की.

अमिताभ ने फिल्‍म के कलाकार नशीरुद्दीन शाह, डिंपल कपाडिया, पंकज कपूर, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर के अभिनय की तारीफ करते हुए फिल्‍म के लिए बधाई दी. अमिताभ ने अपने ट्विटर हैंडिल पर फिल्‍म की बडाई करते हुए लिखा कि यह एक दिलचस्‍प चौकडी है.

गौरतलब है कि होमी अदजानिया निर्देशित यह फिल्‍म 12 सितंबर को रिलीज हुई थी. फिल्‍म में गोवा की रोड ट्रिप के बारे में दिखाया गया है. फिल्‍म ने पहले दिन पांच करोड की कमाई कर ली थी. जो उसकी प्रतिद्वंदी ‘क्रिएचर 3डी’ के पहले दिन की कमाई से ज्‍यादा रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >