जानिए क्‍यों बॉलीवुड से नाराज चल रहें है प्रभुदेवा…

निर्माता और अभिनेता प्रभुदेवा अब तमिल फिल्‍में करना चाहते है. उनका कहना है कि उनके बॉलीवुड करियर ने उन्हें तमिल फिल्‍मों से दूर कर दिया है. अब वे जल्‍द ही तमिल फिल्‍म का निर्माण करेंगे. प्रभुदेवा अपने बात रखते हुए कहा कि मैं किसी भी सूरत में तमिल फिल्‍म बनाने में पीछे नहीं हट सकता. […]

निर्माता और अभिनेता प्रभुदेवा अब तमिल फिल्‍में करना चाहते है. उनका कहना है कि उनके बॉलीवुड करियर ने उन्हें तमिल फिल्‍मों से दूर कर दिया है. अब वे जल्‍द ही तमिल फिल्‍म का निर्माण करेंगे.

प्रभुदेवा अपने बात रखते हुए कहा कि मैं किसी भी सूरत में तमिल फिल्‍म बनाने में पीछे नहीं हट सकता. मेरी तमिल फिल्‍मों में दिलचस्‍पी है. मैं किसी भी हाल में तमिल फिल्मोद्योग को नजरअंदाज नहीं कर सकता. मैं बस बॉलीवुड के कार्यों में बहुत व्यस्त हूं. जैसे ही मैं उनकी शूटिंग खत्म कर लूंगा, मैं एक तमिल फिल्म का निर्देशन करना चाहूंगा.

प्रभु ने बॉलीवुड में ‘राउडी राठौर’ और ‘आर राजकुमार’ फिल्मों का निर्देशन किया है वहीं तमिल में ‘पोक्किरि’, ‘विल्लु’ और ‘वेदी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है. फिल्‍हाल इनदिनों वे अजय देवगन अभिनीत फिल्‍म ‘एक्शन जैक्सन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं.

इस फिल्‍म के बारे में उन्होंने बताया कि फिल्म की 10 फीसदी शूटिंग अभी बची है. हमें तीन गानों की शूटिंग और करनी है. हम इन गानों की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने की योजना बना रहे हैं.

प्रभु फिल्‍म ‘एबीसीडी 2’ में अभिनय भी कर चुके है. जिसमें वह महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे. प्रभु का कहना है कि उन्‍हें छोटे कलाकारों के साथ काम करने में ज्‍यादा मजा आता है. इससे आपका आत्‍मविश्‍वास बना रहता है.

‘एक्‍शन जेक्‍शन’ में अजय का पहला लुक जारी कर दिया गया है. इस फिल्‍म में अजय एक नए बॉडी लुक में नजर आएंगे. इसके लिए अजय ने बहुत मेहनत की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >