मिलिए ”मस्‍तीजादे” की हॉट ”लैला लेले” से..

पोर्न स्‍टार और बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री सनी लियोन अपनी आने वाली फिल्‍म ‘मस्‍तीजादे’ में बिंदास के साथ-साथ रूढ़िवादी लड़की के रूप में नजर आने वाली है. इस फिल्‍म में सन्‍नी डबल रोल में दर्शकों के सामने आनेवाली है. ये सनी के दिवानों के लिए अच्‍छी खबर है. उल्‍लेखनीय है कि यह फिल्‍म सेक्स कॉमेडी […]

पोर्न स्‍टार और बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री सनी लियोन अपनी आने वाली फिल्‍म ‘मस्‍तीजादे’ में बिंदास के साथ-साथ रूढ़िवादी लड़की के रूप में नजर आने वाली है. इस फिल्‍म में सन्‍नी डबल रोल में दर्शकों के सामने आनेवाली है. ये सनी के दिवानों के लिए अच्‍छी खबर है.

उल्‍लेखनीय है कि यह फिल्‍म सेक्स कॉमेडी पर आधारित है. फिल्‍म में सनी के आपोजिट तुषार कपूर काम कर रहें है. इस फिल्‍म को लेकर तुषार बेहद खुश है. वे सनी के साथ काम करने को लेकर खासा उत्‍साहित है.

खबरों के अनुसार फिल्म में दोनों जुड़वा बहनों का किरदार अलग-अलग है. इनमें एक बहुत ही बोल्ड है, जबकि दूसरी रूढ़िवादी विचारों की है. सनी पहली बार डबल रोल में नजर आ रही है. वे काफी एक्‍साईटिड है इस फिल्‍म को लेकर. वही सनी का कहना है कि वह जुड़वा बहनों के किरदार में दर्शकों का काफी पसंद आएगी.

सनी के बोल्ड अंदाज तो पहले से दर्शकों को दिवाना बनाए हुए है. देखना दिलचस्प होगा कि एक रूढ़िवादी लड़की के किरदार में सनी किस हद तक सफल होती हैं. बोल्‍ड अंदाज में तो सनी ने दर्शकों को फैन बना ही दिया है.फिल्‍म में सनी दोहरी भूमिका में नजर आने वाली हैं. इसे लेकर वह काफी उत्‍साहित हैं. खबरों के मुताबिक फिल्‍म में सनी का नाम ‘लैला लेले’ और ‘लिलि लेले’ है.

आपको बता दें कि ‘मस्तीजादे’ को मिलाप जावेरी डायरेक्ट कर रहे हैं. यह जल्‍द ही दर्शकों के सामने आएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >