सोनम-फवाद जयपुर की बारिश में कर रहें…

अपनी आगामी फिल्‍म ‘खूबसूरत’ के प्रमोशन को लेकर सोनम-फवाद इनदिनों जयपुर के जेएनयू यूनिवर्सिटी में है. दोनों कलाकार वहां छात्रों के साथ जमकर मस्‍ती कर रहें है. छात्रों की दीवानगी इस कदर है कि उन्‍होंने बारिश होने के बावजूद सोनम-फवाद के साथ जमकर ठुमके लगाए. किसी भी कलाकार को अपने प्रशंसकों को कीाी निराश नहीं […]

अपनी आगामी फिल्‍म ‘खूबसूरत’ के प्रमोशन को लेकर सोनम-फवाद इनदिनों जयपुर के जेएनयू यूनिवर्सिटी में है. दोनों कलाकार वहां छात्रों के साथ जमकर मस्‍ती कर रहें है. छात्रों की दीवानगी इस कदर है कि उन्‍होंने बारिश होने के बावजूद सोनम-फवाद के साथ जमकर ठुमके लगाए.

किसी भी कलाकार को अपने प्रशंसकों को कीाी निराश नहीं करना चाहिए. यही किया सोनम और फवाद ने. सोनम कपूर जैसे ही फिल्म के कोस्टार फवाद खान के साथ स्टेज पर पहुंची तो वहां मौजूद सैकडों स्टूडेंटस ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया. वहीं दोनों ने इस स्‍वागत को तहे दिल से धन्‍यवाद किया.

सोनम को इस कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. सोनम और फवाद ने छात्रों की मांग पर फिल्म के डॉयलाग और गाने सुनाए. जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर संदीप बक्शी ने कहा कि हमारी यूनिवर्सिटी ऐसे आयोजन करती रहती है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे.

उन्‍होंने आगे कहा कि,’ ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों का मनोरंजन होता है. सोनम और फवाद की फिल्‍म दर्शकों को निराश नही करेगी.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >