परिणिति को क्‍यों आया गुस्‍सा...

आगामी फिल्‍म ‘दावत-ए-ईश्‍क’ को लेकर परिणिति चोपडा और अर्जुन कपूर पूरी तरह से व्‍यस्‍त है. इनदिनों दोनों कलाकार ‘फूड यात्रा’ में व्‍यस्‍त है. इसी दौरान परिणिति एक पत्रकार से उलझ पडी क्‍योंकि उसने परिणिति के वजन को लेकर सवाल पूछ दिया था. इस यात्रा के दौरान एक पत्रकार ने परिणिति से पूछ दिया कि आपकी […]

आगामी फिल्‍म ‘दावत-ए-ईश्‍क’ को लेकर परिणिति चोपडा और अर्जुन कपूर पूरी तरह से व्‍यस्‍त है. इनदिनों दोनों कलाकार ‘फूड यात्रा’ में व्‍यस्‍त है. इसी दौरान परिणिति एक पत्रकार से उलझ पडी क्‍योंकि उसने परिणिति के वजन को लेकर सवाल पूछ दिया था.

इस यात्रा के दौरान एक पत्रकार ने परिणिति से पूछ दिया कि आपकी एक्ट्रेसेस तो अपने वजन को लेकर काफी चिंतित रहती हैं और आप अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए इस तरह का रिस्क ले रही हैं.’

इसपर परिणिती ने कहा "निजी तौर पर मुझे आपका ये सवाल बिल्कुल पसंद नहीं आया. जब यहां मौजूद लोग आपकी बातों पर हंस रहें है तो मैं इसका क्‍या जवाब दूं.’

साथ ही उन्‍होंने कहा कि,’ अगर मैं अपने वजन को लेकर इतना चिंतित रहती तो मैं दावत-ए-इश्क जैसी फिल्म ही नहीं करती. लेकिन ये मेरी फिल्म है और इसे प्रमोट करने के लिए मैं सबकुछ करुंगी.’

कुल मिलाकर परिणिती को इस बात से कोई फर्क नहीं पडता कि उनका वजन बढे. लेकिन ये बेवजह की बातें है और फिल्म में परिणिती बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं और इतनी बेहतरीन अदाकारा को इन छोटी छोटी बातों से परेशान नहीं होना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >