कोई मुझे बबली कहे तो मुझे हंसी आ जाती है-परिणिति

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को ‘चुलबुली’ कहलाना पसंद नहीं है. परिणीति को जब भी कोई ऐसा कहता है तो उन्हें यह अशोभनीय लगता है. उनका कहना है कि मैं किसी भी एंगल से चुलबुली नहीं लगती. परिणीति ने बताया, लोग जब मुझे चुलबुली बुलाते हैं, तो मुझे यह पसंद नहीं है. मैं चार […]

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को ‘चुलबुली’ कहलाना पसंद नहीं है. परिणीति को जब भी कोई ऐसा कहता है तो उन्हें यह अशोभनीय लगता है. उनका कहना है कि मैं किसी भी एंगल से चुलबुली नहीं लगती.

परिणीति ने बताया, लोग जब मुझे चुलबुली बुलाते हैं, तो मुझे यह पसंद नहीं है. मैं चार फिल्में कर चुकी हूं और ‘हंसी तो फंसी’, ‘इश्कजादे’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’ और ‘लेडीज वर्सिज रिकी बहल’. इन फिल्मों में मैं कहीं भी चुलबुली नहीं लगती.

उन्होंने कहा, जब भी मुझे कोई चुलबुली कहता है तो मुझे हंसी आती है. मैं चाहूंगी कि लोग मेरी फिल्में दोबारा देखें, ताकि वे अपना नजरिया बदल सकें.

परिणीति फिलहाल अपनी आगामी ‘दावत-ए-इश्क’ के प्रचार में व्यस्त हैं. फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर भी हैं. इन दोनों को जोडी दर्शकों को कितनी पसंद आएगी यह तो फिल्‍म आने के बाद ही पता चल पाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >