सिनेमाघरों में सुनाई दे रही है ”बाजीराव सिंघम” की दहाड़

मुंबई: आज से सिनेमाघरों में सिंह की दहाड़ सुनाई दे रही है. अभिनेता अजय देवगन की फिल्म सिंघम रिटर्न 15 अगस्त को रिलीज की जा रही है. फिल्‍म के स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज किये जाने के कारण अच्छी कमाई करने की उम्मीद है. फिल्म का इंतजार अजय के फैन काफी दिनों से कर रहे हैं.फिल्‍म […]

मुंबई: आज से सिनेमाघरों में सिंह की दहाड़ सुनाई दे रही है. अभिनेता अजय देवगन की फिल्म सिंघम रिटर्न 15 अगस्त को रिलीज की जा रही है.

फिल्‍म के स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज किये जाने के कारण अच्छी कमाई करने की उम्मीद है. फिल्म का इंतजार अजय के फैन काफी दिनों से कर रहे हैं.फिल्‍म के टिकट पहले से ही बुक किये जा चुके हैं. अजय के फैंस को इससे काफी निराशा हो रही है.

फिल्‍म के गाने और ट्रेलर फैंस को लुभा चुके हैं. यह फिल्म सिंघम का सिक्कवल है. बताया जा रहा है कि काले धन को लेकर फिल्‍म बनाई गई है. इसमें अजय देवगन ने एक बार फिर ईमानदार पुलिस वाले का रोल निभाया है.


हटाया गया ‘दो कौड़ी के प्रवचन’
फिल्‍म से डायलॉग ‘दो कौड़ी के प्रवचन’ को हटा दिया गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के दखल के बाद इस लाइन को हटा दिया गया है. डायलॉग में कहा गया था, ‘मैं तेरा दो कौड़ी का प्रवचन सुनने नहीं आया हूं.’ इसी विवाद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी. गुरुवार को फिल्म के निर्माता ने कोर्ट को बताया कि विवादित लाइन को हटा दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >