रणवीर और दीपिका को हमारी जिंदगी को पर्दे पर दिखाते हुए देखना बेहतरीन : कपिल देव की पत्‍नी

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की पत्नी रोमी देव ने कहा कि वह ‘83′ में दीपिका पादुकोण और र‍णवीर सिंह को उनकी जिंदगी का किरदार निभाते हुए देखकर वह खुश हैं. क्रिकेट विश्व कप में 1983 में भारत की हुई जीत की कहानी पर यह फिल्म आधारित है. दीपिका पादुकोण […]

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की पत्नी रोमी देव ने कहा कि वह ‘83′ में दीपिका पादुकोण और र‍णवीर सिंह को उनकी जिंदगी का किरदार निभाते हुए देखकर वह खुश हैं. क्रिकेट विश्व कप में 1983 में भारत की हुई जीत की कहानी पर यह फिल्म आधारित है.

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में ‘83′ के अपने किरदार रोमी का पहला लुक साझा किया था. इसमें उन्हें बॉब हेयरस्टाइल और पोलो नेक वाला टॉप पहने हुए दिखाया गया है. इस तस्वीर में रणवीर सिंह (कपिल देव की भूमिका) में खड़े हैं.

रोमी ने कहा, ‘यह देखना काफी अच्छा है कि रणवीर और दीपिका हमारा किरदार अदा कर रहे हैं. रणवीर ने जिस तरह से किरदार को निभाया है, उससे स्पष्ट है कि यह उनके दिल के करीब है. यह कुछ ऐसा था जिसको लेकर वह उत्साहित थे और पूरे समर्पण और कठिन मेहनत के साथ निभाया.’

उन्होंने कहा, ‘मैंने वह तस्वीर देखी जिसे दीपिका ने साझा किया है. कैसे दीपिका लाजवाब नहीं लग सकती हैं. हम मिले और लगभग पूरा दिन बातचीत में बिताया. मुझे उनके साथ बात करना अच्छा लगा, हमारा दिन अच्छा व्यतीत हुआ और हमने आराम से आम चीजों पर बात की.’ यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >