‘83'' में काम करना काफी तरोताजा करने वाला है: दीपिका पादुकोण

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने सह-कलाकार और पति रणवीर सिंह के साथ ‘83′ में काम कर रही है और उनका कहना है कि भारतीय क्रिकेटर कपिल देव से जुड़ी इस फिल्म में काम करना उन दोनों के लिए काफी ‘तरोताजा’ करने वाला रहा. इससे पहले दोनों निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म […]

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने सह-कलाकार और पति रणवीर सिंह के साथ ‘83′ में काम कर रही है और उनका कहना है कि भारतीय क्रिकेटर कपिल देव से जुड़ी इस फिल्म में काम करना उन दोनों के लिए काफी ‘तरोताजा’ करने वाला रहा. इससे पहले दोनों निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, और ‘पद्मावत’ में साथ नजर आ चुके हैं.

अभिनेत्री ने कहा कि वास्तविक कहानी पर रणवीर सिंह के साथ काम करना थोड़ा तरोताजा करने वाला है, क्योंकि पिछली फिल्मों के मुकाबले इसमें भारी भरकम भावपूर्ण संवाद नहीं हैं और इसकी कहानी सच्चाई के करीब है.

उन्होंने फोन पर मुंबई से पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा, ‘‘ये किरदार पूरी तरह से अलग है और ज्यादा वास्तविक वाले विन्यास में है. इसमें उस तरह के भावपूर्ण संवाद नहीं है जिस तरीके की भाषा का इस्तेमाल हमने पहले के तीन फिल्मों में किया था.”

अभिनेत्री इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार अदा कर रहे हैं. उन्होंने खुलासा किया कि इस फिल्म में उनके किरदार को ज्यादा जगह नहीं मिली है, लेकिन यह फिल्म उनके लिए कपिल देव और रोमी देव के जीवन के बारे में जानने का अवसर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >