New Year 2020 : अमिताभ बच्‍चन ने इन खास लोगों के साथ शेयर की तसवीर

अमिताभ बच्‍चन ने नये साल (New Year 2020) के मौके पर एक पुरानी तसवीर शेयर की है जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है. इस तसवीर में वह पत्‍नी जया बच्‍चन समेत पोती आराध्‍या बच्‍चन और नातिन नव्‍या नवेली नंदा और अगत्‍स्‍य नंदा के साथ नजर आ रहे हैं. अमिताभ बच्‍चन ने खूबसूरत कैप्‍शन भी‍ […]

अमिताभ बच्‍चन ने नये साल (New Year 2020) के मौके पर एक पुरानी तसवीर शेयर की है जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है. इस तसवीर में वह पत्‍नी जया बच्‍चन समेत पोती आराध्‍या बच्‍चन और नातिन नव्‍या नवेली नंदा और अगत्‍स्‍य नंदा के साथ नजर आ रहे हैं. अमिताभ बच्‍चन ने खूबसूरत कैप्‍शन भी‍ लिखा है.

अमिताभ बच्‍चन ने लिखा,’ वर्ष नव हर्ष नव जीवन उत्कर्ष नव " Rs बच्चन.’ यह तसवीर पिछले साल अगस्‍त महीने में शायद रक्षाबंधन की है. सभी पांरपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं. अमिताभ बच्‍चन ने क्रीम कलर का ट्रेडिशनल ड्रेस पहना है.

जया बच्‍चन जहां ब्राइट कलर के सलवार-कमीज में नजर आ रही हैं, वहीं नव्‍या ने पीच कलर की एम्‍ब्रायड सलवार-कमीज पहनी है, आराध्‍या रेड कलर के घाघरा-चोली में बेहद क्‍यूट लग रही हैं, वहीं अगत्‍स्‍य कुर्ते के साथ मैचिंग पैंट में नजर आ रहे हैं.

नये साल के मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्‍स विदेशों में वेकेशन इंज्‍वॉय कर रहे हैं. गुडन्‍यूज की रिलीज के बाद करीना कपूर पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ स्विजरलैंड में हैं. करिश्‍मा कपूर भी उनके साथ हैं. अभिनेत्री ने कई तसवीरें सोशल मीडिया पर पोस्‍ट की हैं.

अनुष्‍का शर्मा पति विराट कोहली के साथ स्विजरलैंड में हैं, वहीं वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ यहीं पहुंचे हैं. सभी सितारों की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तापसी पन्‍नू अपनी गर्लगैंग के साथ मॉरीशस के बीच पर इंज्‍वॉय कर रही हैं, वहीं आयुष्‍मान खुराना पत्‍नी ताहिरा के साथ न्‍यू ईयर सेलीब्रेट कर रहे हैं.

गौरतलब है कि, अमिताभ बच्‍चन को सिनेमा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्‍ठ योगदान के लिए दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >