सलमान से पहले ये अभिनेता बनने वाले थे ''चुलबुल पांडे'', दबंग खान ने किया खुलासा

मुंबई : सलमान खान ने कहा है कि फिल्म “दबंग’ असल में एक स्याह फिल्म थी जिसमें फिल्म का मुख्य कलाकार चुलबुल पांडे एक नकारात्मक पात्र था. साल 2010 में अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी पहली ‘दबंग’ में सलमान ने पांडे का किरदार निभाया है जो एक निडर लेकिन भ्रष्ट पुलिस अधिकारी है और […]

मुंबई : सलमान खान ने कहा है कि फिल्म “दबंग’ असल में एक स्याह फिल्म थी जिसमें फिल्म का मुख्य कलाकार चुलबुल पांडे एक नकारात्मक पात्र था. साल 2010 में अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी पहली ‘दबंग’ में सलमान ने पांडे का किरदार निभाया है जो एक निडर लेकिन भ्रष्ट पुलिस अधिकारी है और अपरंपरागत तरीके से काम करता है.

इस फिल्‍म को आलोचकों ने पसंद किया था और रिलीज के बाद यह एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. एक सामूहिक साक्षात्कार में सलमान ने बताया कि उनसे पहले, अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनके भाई अरबाज खान को इस फिल्म की पेशकश की गई थी.

सलमान ने कहा, “यह बहुत डार्क फिल्म थी, छोटी फिल्म थी जिसे दो करोड़ रुपये के अंदर बनाना था। उस वक्त इसमें अरबाज खान और रणदीप हुड्डा थे. तो अरबाज ने कहा कि उनके पास यह फिल्म आई है और यह अच्छी है इसलिए इसे सुन लो. “ छह-आठ महीने गुजर जाने के बाद आखिरकार मैंने इसे सुना. मुझे फिल्म की कहानी अच्छी लगी लेकिन चुलबुल का किरदार बहुत नकारात्मक जा रहा था.”

सलमान ने बताया कि फिर उन्होंने इसमें बदलाव करने का सुझाव दिया और अभिनव ने उन बदलावों पर अमल किया. प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही ‘‘दबंग 3′ 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं खान ने कहा कि उनकी “दबंग” फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त की भी तैयारियां शुरू हो गईं हैं. उन्होंने कहा कि सलमान ने इस सीरिज की चौथी फिल्म के बारे में सोचना शुरू कर दिया है और वह उसमें काम करने के लिए भी तैयार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >