प्रशांत की दीवानी है नरगिस

मुंबई:मॉडल और अभिनेत्री नरगिस फाखरी का दिल तमिल फिल्‍मों में लग गया है. इन दिनों वे एक आइटम नंबर के सिलसिले में चेन्नई में हैं. उनका कहना है कि अब वे साऊथ की फिल्‍मों में आइटम नंबर छोड़ लीड रोल करने की सोच रही हूं. फिलहाल साऊथ में वे ‘शाहासम’ में एक आइटम नंबर कर […]

मुंबई:मॉडल और अभिनेत्री नरगिस फाखरी का दिल तमिल फिल्‍मों में लग गया है. इन दिनों वे एक आइटम नंबर के सिलसिले में चेन्नई में हैं. उनका कहना है कि अब वे साऊथ की फिल्‍मों में आइटम नंबर छोड़ लीड रोल करने की सोच रही हूं.

फिलहाल साऊथ में वे ‘शाहासम’ में एक आइटम नंबर कर रहीं हैं लेकिन लगता है उनको इस शहर से प्यार हो गया है. उन्होंने कहा कि मैं बहुत बार इस शहर में आयी हूं और जब भी आती हूं इंज्वाय करती हूं.जब तायागर्जन मुझे अपनी फिल्म के लिए आने को कहते हैं तो मैं उत्साहित हो जाती हूं. चेन्नई में साऊथ की सभी फिल्‍में बनतीं हैं.

मैं चाहती हूं कि मैं भी इन फिल्‍मों का ए‍क पार्ट बनूं. इन दिनों नरगिस एक अंग्रेजी फिल्म स्पाई की शूटिंग में व्यस्त हैं. जिसकी शूटिंग बुडापेस्ट में चल रही है.

उन्होंने कहा कि मैं प्रशांत की बहुत बड़ी फैन हूं. वे एक अच्छे डांसर और एक्टर हैं. उन्हें मैने एश्‍वर्या राय के साथ एक फिल्‍म में देखा था. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है मैं और भी साऊथ की फिल्मों में नजर आऊंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >