‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए कैथी भाषा सीखेंगी आलिया

आलिया भट्ट अपने पिता और निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म ‘सड़क 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है. इस फिल्म में उनके साथ उनकी बहन पूजा भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे. ये फिल्म अगले साल 10 जुलाई 2020 को रिलीज होगी. इसके अलावा आलिया भट्ट जल्द ही निर्देशक […]

आलिया भट्ट अपने पिता और निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म ‘सड़क 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है. इस फिल्म में उनके साथ उनकी बहन पूजा भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे. ये फिल्म अगले साल 10 जुलाई 2020 को रिलीज होगी. इसके अलावा आलिया भट्ट जल्द ही निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म को लेकर आलिया काफी तैयारी कर रही हैं. वह अपने गंगूबाई के किरदार को लेकर काफी गंभीर हैं.

खबरों की माने तो इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट गुजरात की कैथी यानी कि काठी भाषा सीखेंगी. वहीं आलिया का कहना है कि वह काफी समय से चाह रही थीं कि उनको फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का मौका मिले और अब जब उनको इसका मौका मिल रहा है तो वह इस मौके को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं.

पहली बार किसी फिल्म के लिए आलिया भट्ट ने नयी भाषा सीखी हो. इससे पहले भी आलिया भट्ट अपनी फिल्मों के किरदार के लिए उनकी भाषा और स्वभाव को सीख चुकी हैं. इससे पहले आलिया भट्ट अपनी फिल्म 2 स्टेट्स के लिए तमिल सीखी थी. इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में नजर आये थे. फिल्म में आलिया भट्ट के साउथ इंडियन स्टाइल को काफी पसंद भी किया गया था. इसके अलावा आलिया ने फिल्म राजी के लिए भी उर्दू सीखी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >