फिर से मामा बनेंगे ''दबंग'' सलमान खान

मुंबई : पिछले कई दिनों से सलमान खान की बहन अर्पिता खान के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबर चर्चा में है. आइफा अवार्ड्स नाइट में कपल आयुष शर्मा और अर्पिता खान ने दूसरी बार पैरेंट्स बनने की खबर को कंफर्म किया है. आइफा में अर्पिता खान ने पति आयुष शर्मा संग शिरकत की थी. […]

मुंबई : पिछले कई दिनों से सलमान खान की बहन अर्पिता खान के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबर चर्चा में है. आइफा अवार्ड्स नाइट में कपल आयुष शर्मा और अर्पिता खान ने दूसरी बार पैरेंट्स बनने की खबर को कंफर्म किया है. आइफा में अर्पिता खान ने पति आयुष शर्मा संग शिरकत की थी. आयुष ने अर्पिता की प्रेग्नेंसी को कंफर्म करते हुए कहा- ‘जल्द ही गुड न्यूज मिलेगी. हां, अर्पिता और मैं दूसरे बेबी को एक्सपेक्ट कर रहे हैं. यह शानदार जर्नी है.’

बता दें कि अर्पिता और आयुष की शादी चार साल पहले हुई थी. उन्हें एक बेटा आहिल है, जिसमें खान परिवार की जान बसती है. आहिल पैदा होने के बाद से ही अपने मामा सलमान खान के फेवरेट बने हुए हैं. ‘दबंग खान’ को बच्चों से खासा लगाव है. वे आहिल से बेहद प्यार करते हैं. आहिल संग सलमान खान के वीडियो और तस्वीरें अक्सर वायरल होती हैं. आहिल अक्सर सलमान की फिल्मों के सेट पर देखे जाते हैं. फैंस को मामा-भांजे की यह बॉन्डिंग काफी पसंद आती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >