फिल्मी बैकग्राउंड वाले अभिनेताओं के बारे में उनकी फिल्म देखे बिना राय ना बनायें : करण देओल

नयी दिल्ली : देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य करण देओल ने कहा है कि फिल्मी पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं को लेकर बहुत नकारात्मकता का माहौल होता है और ऐसे युवाओं की पहली फिल्म देखे बिना ही उनके बारे में राय नहीं बनानी चाहिए. देओल ‘‘पल पल दिल के पास” फिल्म से अपने […]

नयी दिल्ली : देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य करण देओल ने कहा है कि फिल्मी पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं को लेकर बहुत नकारात्मकता का माहौल होता है और ऐसे युवाओं की पहली फिल्म देखे बिना ही उनके बारे में राय नहीं बनानी चाहिए. देओल ‘‘पल पल दिल के पास” फिल्म से अपने अभिनय के सफर की शुरूआत कर रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ सहर बंबा हैं. उनकी भी यह पहली फिल्म है.

देओल ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘आपका काम देखे बगैर ही लोग खिंचाई करने को तैयार रहते हैं। काम देखे बगैर राय बना लेना गलत है. हां, अगर आपने काम देखा है जो आपको पसंद नहीं आया तो ऐसा करने का आपको पूरा हक है.”

देओल (28) ने कहा ‘ भगवान से मैंने नहीं कहा था कि वह मुझे एक फिल्मी परिवार में पैदा करें.’ युवा अभिनेता को उनके दादा धर्मेंद लांच कर रहे हैं जबकि फिल्म का निर्देशन उनके पिता सनी देओल ने किया है. फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >