जरीन खान की तसवीर पर आये भद्दे कमेंट्स पर भड़कीं अनुष्‍का शर्मा, कही ये बात

सलमान खान के साथ फिल्‍म ‘वीर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करनेवाली अभिनेत्री जरीन खान बीते दिनों सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो की वजह से जमकर ट्रोल हो रही थीं. इस फोटो में जरीन खान के स्‍ट्रेच मार्क्‍स साफ दिखाई दे रहे थे जिसकी वजह से ट्रोलर्स ने उन्‍हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. हालांकि […]

सलमान खान के साथ फिल्‍म ‘वीर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करनेवाली अभिनेत्री जरीन खान बीते दिनों सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो की वजह से जमकर ट्रोल हो रही थीं. इस फोटो में जरीन खान के स्‍ट्रेच मार्क्‍स साफ दिखाई दे रहे थे जिसकी वजह से ट्रोलर्स ने उन्‍हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. हालांकि जरीन खान ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया. लेकिन बावजूद इसके ट्रोलर्स कहां शांत रहनेवाले थे. इसी बीच अनुष्‍का शर्मा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए उनकी जमकर क्‍लास लगाई.

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा,’ जरीन खान तुम खूबसूरत और साहसी हो और जैसी हो बिल्कुल परफेक्ट हो. हैशटैग एप्रीसिएशन पोस्ट हैशटैग लुक बीयोन्ड द बॉडी.’ जिसके बाद जरीन खान ने अनुष्‍का को धन्‍यवाद कहा है.

https://www.instagram.com/p/B1xvovop6Cd/

जरीन खान ने अपनी इंस्‍टाग्राम स्टोरी पर लिखा,’ ये लोग जानने के लिए बहुत उत्‍सुक हैं कि मेरे पेट के साथ क्‍या हुआ है. उन लोगों को मैं यह कहना चाहूंगी कि यह उस व्‍यक्ति का नेचुरल पेट है जिसने हाल में 50 किलो वजन कम किया है. मैं हमेशा से ऐसी रही हूं जो असली रहने में विश्‍वास करती हूं और अपनी कमियों को गले लगाती हूं न कि उसे छुपाती हूं.’

बता दें कि जरीन खान ने जो फोटो शेयर की थी उसमें वे क्रॉप टॉप पहने नजर आई थीं. उसमें उनके पेट पर स्ट्रेच मार्क्स साफ नजर आ रहा था. जिसके बाद यूजर्स ने उन्‍हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. हालांकि कुछ यूजर ऐसे भी थे जिन्होंने जरीन को सराहा और उनकी खूबसूरती की तारीफ की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >