PHOTOS : रेखा से लेकर काजोल तक, इन अभिनेत्र‍ियों ने साड़ी में ढाया कहर

सोमवार को पूरे देशभर में गणेश चतुर्थी का त्‍योहार धूमधाम से मनाया गया. हर तरफ ‘गणपति बप्‍पा मोरया’ की गूंज रही. आम लोग से लेकर बॉलीवुड स्‍टार्स तक गणेश चतुर्थी के मौके पर सब एक रंग में रंगे नजर आये. हर साल ही तरह इस साल भी देश के जानेमाने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर […]

सोमवार को पूरे देशभर में गणेश चतुर्थी का त्‍योहार धूमधाम से मनाया गया. हर तरफ ‘गणपति बप्‍पा मोरया’ की गूंज रही. आम लोग से लेकर बॉलीवुड स्‍टार्स तक गणेश चतुर्थी के मौके पर सब एक रंग में रंगे नजर आये. हर साल ही तरह इस साल भी देश के जानेमाने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में गणेश चतुर्थी का जश्‍न मनाया गया. इस कार्यक्रम में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के सितारे शामिल हुए. दिग्‍गज अभिनेत्री रेखा, माधुरी दीक्षित, कैटरीना भट्ट और आलिया भट्ट सहित बच्‍चन परिवार भी शामिल हुआ.

इस मौके पर सभी सितारे इंडियन लुक में नजर आये. ज्‍यादातर अभिनेत्रि‍यां साड़ी में पहुंची थी. इनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं जिन्‍हें बेहद पसंद किया जा रहा है.

https://www.instagram.com/p/B16oLPMHFNI/

सदाबहार अभिनेत्री रेखा इस मौके पर गोल्‍डन-बैंगनी कलर की साड़ी में नजर आईं. रेखा अक्‍सर अपने ट्रेडशिनल लुक की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं. उन्‍होंने मैचिंग झूमके और मांगटीका कैरी किया था.

https://www.instagram.com/p/B16tAzWHR3t/

कृति सैनन ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी में नजर आईं. उन्‍होंने हैवी र्इयररिंग्‍स पहने थे. उन्‍होंने बालों का बन बनाया था जिसे फूलों से कवर किया था. कृति बेहद खूबसूरत नजर आईं.

https://www.instagram.com/p/B16nFBDnlD-/

मुकेश अंबानी के इस कार्यक्रम में आलिया भट्ट भी साड़ी में पहुंची थीं. वे रणबीर कपूर के साथ नजर आईं. आलिया साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं सबकी निगाहें उनपर टिक गई. अभिनेत्री ने येलो-पिंक कलर की साड़ी पहनी थी. वहीं रणबीर ग्रे कलर के कुर्ते-पायजामे में नजर आये.

https://www.instagram.com/p/B16-dLvg8Mi/

जानीमानी अभिनेत्री काजोल ब्‍लैक-गोल्‍डन कलर की साड़ी में नजर आईं. उन्‍होंने झुमकों के साथ अपने लुक को कंप्‍लीट किया था.

https://www.instagram.com/p/B16wC3XAW0U/

करिश्‍मा कपूर रेड साड़ी में नजर आईं. उन्‍होंने आथिया शेट्टी के साथ कैमरे के सामने जमकर पोज दिये.

https://www.instagram.com/p/B16ozwRA-HP/

अभिनेत्री विद्या बालन भी इस मौके पर बेहद खूबसूरत नजर आईं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >