अनन्या पांडे के इस शॉट से खुश होकर डायरेक्टर ने दिये 500 रुपये इनाम

एक्ट्रेस अनन्या पांडे फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री कर चुकी हैं. फिल्म में उनके काम को काफी पसंद भी किया गया था. इन दिनों अनन्या अपनी दूसरी फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसमें कार्तिक आर्यन के अपोजिट नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग के दौरान […]

एक्ट्रेस अनन्या पांडे फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री कर चुकी हैं. फिल्म में उनके काम को काफी पसंद भी किया गया था. इन दिनों अनन्या अपनी दूसरी फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसमें कार्तिक आर्यन के अपोजिट नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग के दौरान अनन्या की शानदार एक्टिंग देखकर डायरेक्टर मुदस्सर अजीज खुश हो गये. इतना ही नहीं उन्होंने इसके लिये अनन्या पांडे को 500 रुपये दे दिये.

मुंबई मिरर के साथ इंटरव्यू के दौरान अनन्या ने बताया कि वह कार्तिक आर्यन के साथ एक सीन शूट कर रही थीं. इसमें उन्हें कोई डायलॉग नहीं बोलना था. ”कार्तिक आर्यन के डायलॉग पर मुझे सिर्फ रिएक्ट करना था जो कि आमतौर पर काफी कठिन होता है. शॉट कंप्लीट होने के बाद मुदस्सर सर ने सीन की खूब प्रशंसा की. इसके बाद वह मेरे पास आये. मुझे 500 रुपये का नोट देते हुए कहा कि मुझे यह शॉट बहुत पसंद आया.”

बता दें कि पति पत्नी और वो फिल्म का निर्माण भूषण कुमार कर रहे हैं. फिल्म में जहां एक तरफ कार्तिक आर्यन, चिंटू त्यागी का रोल प्ले करते नजर आयेंगे वहीं दूसरी तरफ भूमि पेडनेकर उनकी वाइफ के रोल में होंगी. फिल्म में अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन की गर्लफ्रेंड का रोल प्ले कर रही हैं.

ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज की जायेगी. फिल्म के सेट से कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे का लुक काफी समय पहले सामने आ चुका है. गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन की यह फिल्म पति पत्नी और वो (1978) की रीमेक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >