मेरीकॉम प्रियंका बिजी हैं आजकल

पूर्व विश्‍व सुंदरी प्रियंका चोपडा अपनी आने वाली फिल्‍म ‘मेरीकॉम’ को लेकर आजकल प्रोमोशन में बिजी हैं. प्रियंका बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने आप को एक ही किरदार में बांधे रख्‍ाना नहीं चाहती. अपनी हर फिल्‍म में कुछ अलग दिखने के लिए पिगी चॉप्‍स अलग अलग स्क्रिप्‍ट की तलाश में […]

पूर्व विश्‍व सुंदरी प्रियंका चोपडा अपनी आने वाली फिल्‍म ‘मेरीकॉम’ को लेकर आजकल प्रोमोशन में बिजी हैं. प्रियंका बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने आप को एक ही किरदार में बांधे रख्‍ाना नहीं चाहती. अपनी हर फिल्‍म में कुछ अलग दिखने के लिए पिगी चॉप्‍स अलग अलग स्क्रिप्‍ट की तलाश में रहतीं हैं. साल 2014 में प्रियंका के पास ऑफरों की लाइन लगी हुई है. हाल ही में ‘मेरीकॉम’ की शूटिंग खत्‍म हुई है.

इस फिल्‍म के लिए प्रियंका ने बॉक्सिंग चैंपियन रहीं मेरीकॉम के साथ 4 महीने का वक्‍त बिताया और उनसे ट्रेनिंग ली. इस फिल्‍म के लिए खबरें यह भी आयीं कि प्रियंका ने अपने सिर के बाल तक मुंडवा लिए हैं. मेरीकॉम इस साल 5 सितंबर को रिलीज होने जा रही है.

प्रियंका की अगली प्रोजेक्‍ट वहीं जाने माने निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ है. यह फिल्‍म मराठा पेशवा बाजीराव की बायोपिक है. फिल्‍म का नाम ‘बाजीराव मस्‍तानी’ है. इस फिल्‍म में प्रियंका पेशवा बाजीराव की पहली पत्‍नी काशीबाई की भूमिका निभा रहीं हैं.

जोया अख्‍तर निर्देशित ‘दिल धडकने दो’ प्रियंका की अगली प्रोजेक्‍ट है. यह एक कॉमेडी फैमिली ड्रामा है और एक मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म है. इस फिल्‍म में प्रियंका के साथ फरहान अख्‍तर रोमांस करते नजर आएंगे. फिल्‍म के लीड रोल में रणबीर सिंह, अनुष्‍का शर्मा, प्रियंका चोपडा, फरहान अख्‍तर, अनिल कपूर और शेफाली शाह हैं. हाल ही में फिल्‍म की सूटिंग तुर्की में एक क्रूज पर हुई है. इसमें वो अपनी पंजाबी फैमिली के साथ क्रूज पर छुट्टी मनाते नजर आएंगी. यह फिल्‍म अगले साल जून में रिलीज हो सकती है.

वहीं मधुर भंडारकर के साथ फैशन गर्ल प्रियंका ने उनकी अगली फिल्‍म ‘मैडमजी’ के लिए भी शाइन कीया है. इस फिल्‍म के लिए अभी बातें चल रहीं हैं. इस फिल्‍म को वो खुद प्रोड्यूस भी करेंगी.

प्रियंका की आने वाली ये फिल्‍में प्रियंका को निश्चित तौर पर अगले साल तक बिजी रखने के लिए काफी है. हर फिल्‍म में अपने अलग अलग रोल से दर्शकों के दिल में राज करने वाली प्रियंका हमेशा चैलेजिंग रोल की तलाश में रहती हैं. प्रियंका को इस तरह अलग अलग रूपों में देखना लोगों के लिए काफी मनोरंजक होगा. अपनी हर फिल्‍म में अलग अलग किरदारों के साथ्‍ा न्‍याय करना उनकी खासियत रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >