एक्टिंग करियर की तैयारी में हैं सुहाना!

मुंबई : बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की लाड़ली बिटिया सुहाना खान हाल ही में अपनी पढ़ाई पूरी कर मुंबई लौटी हैं. सुहाना को लेकर चर्चा है कि वह फिल्म डेब्यू करने की तैयारी में हैं. दरअसल, सुहाना की एक तस्वीर वायरल है, जिसमें वह अपनी डांस ट्रेनर संजना मुठरेजा के साथ दिख रही हैं. […]

मुंबई : बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की लाड़ली बिटिया सुहाना खान हाल ही में अपनी पढ़ाई पूरी कर मुंबई लौटी हैं. सुहाना को लेकर चर्चा है कि वह फिल्म डेब्यू करने की तैयारी में हैं. दरअसल, सुहाना की एक तस्वीर वायरल है, जिसमें वह अपनी डांस ट्रेनर संजना मुठरेजा के साथ दिख रही हैं. संजना ही सुहाना की दोस्त शनाया कपूर और जाह्नवी कपूर को भी ट्रेनिंग देती हैं. संजना ने इंस्टाग्राम पर सुहाना के साथ इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- ‘सुहाना बेहद खूबसूरत हैं और खूबसूरती के साथ नाचती हैं.’

बता दें कि कॉलेज में सुहाना ड्रामा में एक्सिलेंस के लिए स्पेशल अवार्ड जीत चुकी हैं. इससे पहले शाहरुख के बेटे आर्यन ने हाल ही में रिलीज ‘द लॉयन किंग’ में सिम्बा के कैरेक्टर को आवाज देकर अपना डेब्यू किया था. वैसे फिल्म निर्माता करण जौहर भी कई मौकों पर यह इच्छा जाहिर कर चुके हैं कि वह सुहाना खान को अपनी फिल्म से बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >