”हैपी न्‍यू ईयर” की टीम के साथ किंग खान का विदेश दौरा

किंग खान अपने फिल्‍म के प्रोमोशन के लिए हमेशा ही कुछ अलग करने के लिए नये नये तरीके ढूंढते रहते हैं.बॉलीवुड के बादशाह किंग खान अपनी आने वाली फिल्‍म ‘हैपी न्‍यू ईयर ‘ के प्रोमोशन में जोर शोर से लगे हुए हैं. अभी कुछ समय पहले किंग खान ने ट्विटर के माध्‍यम से यहजानकारी दी […]

किंग खान अपने फिल्‍म के प्रोमोशन के लिए हमेशा ही कुछ अलग करने के लिए नये नये तरीके ढूंढते रहते हैं.बॉलीवुड के बादशाह किंग खान अपनी आने वाली फिल्‍म ‘हैपी न्‍यू ईयर ‘ के प्रोमोशन में जोर शोर से लगे हुए हैं. अभी कुछ समय पहले किंग खान ने ट्विटर के माध्‍यम से यहजानकारी दी है कि फिल्‍म के प्रोमोशन के लिए ‘हैपी न्‍यू ईयर’ की पूरी टीम वर्ल्‍ड टूर पर गई हुई है.

इस वर्ल्‍ड टूर का नाम ‘स्‍लैम द टूर’ रखा र्है. इस वर्ल्‍ड टूर के दौरान किंग खान अपने टीम मेबर के साथ यूएस., कनाडा, न्‍यूजर्सी,टोरंटो, शिकागो और वैकुवर की यात्रा करेंगे.

इस टूर में बॉलीवुड के बादशाह के साथ एक्‍सप्रेस गर्ल दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्‍चन, बोमन ईरानी, सोनु सूद और विवान भी गये हुए हैं. निर्देशक और किंग खान की दोस्‍त मानी जाने वाली फराह खान इस फिल्‍म की निर्देशक हैं. यो यो हनी सिंह भी इस फिल्‍म से जुडे हुए हैं उनकी भी इस वर्ल्‍ड टूर पर जाने की उम्‍मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >