नवाजुद्दीन सिद्दिकी बने रैपर, ''बोले चूड़ियां'' के लिए रिकॉर्ड किया गाना

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी पिछले कुछ समय से अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘बोले चूड़ियां’ (Bole Chudiyan) को लेकर सुर्खियों बने हुए हैं. अब एक्‍टर रैपर बन गये हैं. हाल ही में नवाज ने इस फिल्‍म के लिए एक रैप सॉन्‍ग रिकॉर्ड किया है. इसकी एक झलक उन्‍होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस गाने के बोल […]

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी पिछले कुछ समय से अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘बोले चूड़ियां’ (Bole Chudiyan) को लेकर सुर्खियों बने हुए हैं. अब एक्‍टर रैपर बन गये हैं. हाल ही में नवाज ने इस फिल्‍म के लिए एक रैप सॉन्‍ग रिकॉर्ड किया है. इसकी एक झलक उन्‍होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस गाने के बोल ‘स्वैगी चूड़ियां’ हैं. यह पहली बार हो रहा है जब नवाजुद्दीन सिद्धिकी किसी फिल्म के लिए बतौर गायक अपनी आवाज दे रहे हैं. फिल्‍म में अभिनेता संग तमन्‍ना भाटिया नजर आयेंगी.

फिल्‍म में नवाज एक चूड़ी बेचने वाले की भूमिका निभाते नजर आयेंगे, जो बाद एक में एक चूड़ी के कारखाने का मालिक बन जाता है. कहा तो यह भी जा रहा है कि इस फिल्‍म में नवाज का किरदार सबसे हटकर होनेवाला है.

इस गाने की एक छोटी सी झलक शेयर करते हुए नवाज ने लिखा,’ मैं अपने रैप सॉन्‍ग को शेयर कर बेहद उत्‍साहित हूं. इस गाने में मेरे अलावा तमन्‍ना भाटिया भी होंगी. इस फिल्‍म का निर्देशन शमस सिद्दिकी कर रहे हैं. मैं फिल्‍म की टीम की आभार प्रकट करता हूं.’ इस गाने को कुमार ने लिखा है.

इस वीडियो में नवाज के साथ तमन्‍ना भाटिया नजर आ रही हैं. दोनों की कैमेस्‍ट्री शानदार लग रही है. इस फिल्‍म के लिए पहले मौनी रॉय को चुना गया था लेकिन फिर उन्‍होंने इस प्रोजेक्‍ट से हाथ खींच लिये. इसके बाद तमन्‍ना भाटिया को इस‍ फिल्‍म के लिए फाइनल किया गया.

इस फिल्म की शूटिंग 25 जुलाई से राजस्थान में शुरू होगी. नवाज और तमन्‍ना भटिया के अलावा इस फिल्‍म में अनुराग कश्‍यप भी मुख्‍य भूमिका में होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >