वायरल वीडियोः ''लगावे लू जब लिपस्टिक'' पर ऋतिक रोशन का देसी डांस, बोले- गरदा उड़ा दिया...

ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म सुपर-30 में नजर आने वाले हैं. इसमें वे बिहार के गणितज्ञ और सुपर-30 कोचिंग सेंटर के संस्थापक आनंद कुमार की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. ट्रेलर में ऋतिक रोशन का बिहारी अंदाज लोगों को काफी पसंद आया है. इसी अंदाज के साथ इस उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा […]

ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म सुपर-30 में नजर आने वाले हैं. इसमें वे बिहार के गणितज्ञ और सुपर-30 कोचिंग सेंटर के संस्थापक आनंद कुमार की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. ट्रेलर में ऋतिक रोशन का बिहारी अंदाज लोगों को काफी पसंद आया है. इसी अंदाज के साथ इस उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो पवन सिंह के ‘जब लगावे लू लिपस्टिक’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो में ऋतिक सुपर-30 के छात्रों संग देसी स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे हैं. ऋतिक रोशन इन दिनों सुपर-30 के प्रमोशन में व्यस्त हैं. वो सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म और उसकी मेकिंग से जुड़ी जानकारियां शेयर कर रहे हैं. ऋतिक ने कई वीडियो शेयर किए हैं. ‘जब लगावे लू लिपस्टिक’ पर डांस का वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

https://www.instagram.com/p/BzX6XjoHmgS/

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि सुपर 30 की क्लास का एकदम अलग अवतार. मैंने अपने आप को इन युवा स्टार्स के साथ खूब इंजॉय किया. ये सभी अलग-अलग पृष्ठभूमि से आते हैं और इनमें से ज्यादातर पहली बार कैमरा फेस कर रहे हैं.

इस वीडियो में ऋतिक ने जमकर डांस किया और ये बोलते नजर आ रहे हैं कि गर्दा उड़ा दिया.डांस वीडियो को अबतक करीब 15 लाख बार देखा जा चुका है. फिल्म सुपर- 30, इसी महीने 12 जुलाई को रिलीज हो रही है. फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >