BHARAT से पहले EID पर आयी Salman Khan की फिल्मों ने Box Office पर कितने कमाये?

बॉलीवुडके ‘वांटेड’ ‘दबंग’ एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. साउथ कोरियन ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘एन बोड टू माय फादर’ (An Ode To My Father) की इस हिंदी रीमेक में सलमान खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं. फिल्म में तब्बू, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, […]

बॉलीवुडके ‘वांटेड’ ‘दबंग’ एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. साउथ कोरियन ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘एन बोड टू माय फादर’ (An Ode To My Father) की इस हिंदी रीमेक में सलमान खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं. फिल्म में तब्बू, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर भी अहम किरदार निभाते नजर आयेंगे. यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है.

अगर आप सलमान खान और बॉलीवुड की फिल्मों के फैन हैं, तो आपको यह मालूम होगा कि सलमान खान की फिल्मों का ईद के साथ खास रिश्ता है. सलमान खान हर बार ईद पर अपनी फिल्म रिलीज कर अपने फैन्स को ईदी देते हैं. उनके फैन्स भी फिल्म को सुपरहिट बनाकर जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के रूप में सल्लूमियां को रिटर्न गिफ्ट देते आये हैं. सलमान खान और ईद पर उनकी फिल्मों के आने के सिलसिले को 10 साल हो गए हैं. ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की लगभग हर फिल्म ने बंपर कमाई की है. सलमान खान का जादू फैन्स को ईद की छुट्टी में भी घर से बाहर सिनेमाघरों तक खींच लाता है.

यह सिलसिला शुरू हुआ था 10 साल पहले,यानीसाल 2009 में आयी फिल्म ‘वांटेड’ से. सलमान खान इसके बाद ‘वांटेड’, ‘दबंग’, ‘बॉडीगार्ड’, ‘एक था टाइगर’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’ जैसी ईद रिलीज से बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए और शाहरुख खान की बादशाहत को पीछे छोड़ सलमान खान का जादू बॉक्स ऑफिस पर सिर चढ़कर बोलने लगा.

ईद के मौके पर आयी सलमान खान की फिल्मों का कैसा रहा है प्रदर्शन, आइए जानें-

वांटेड (2009)
सलमान खान की फिल्म ‘वांटेड’ (Wanted) 18 सितंबर, 2009 को ईद पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सलमान की एक्ट्रेस आयशा टाकिया थीं. ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट 36 करोड़ था, जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बजट से कई गुना कमाई की थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 136 करोड़ कमा लिये थे.

दबंग (2010)
‘वांटेड’ के अगले साल सलमान की ‘दबंग’ रिलीज हुई. इस फिल्म में सलमान के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा ने डेब्यू किया था. 42 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्मका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 140 करोड़सेज्यादा रहा था. इसी फिल्म से सलमान खान के सुपरस्टार बनने की शुरुआत हुई थी.

बॉडीगार्ड (2011)
31 अगस्त 2011 को सलमान खान और करीना कपूर स्टारर बॉडीगार्ड रिलीज हुई. इस फिल्म में सलमान खान के ‘बॉडीगार्ड’ रोल और भावुक कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया. इस फिल्म को भी दर्शकों ने सिर आंखों पर बैठाया. 60 करोड़ में बनी ‘बॉडीगार्ड’ ने बॉक्स ऑफिस पर 145 करोड़ रुपये की कमाई की.

एक था टाइगर (2012)
2012 की ईद पर सलमान की ‘एक था टाइगर’ प्रदर्शित हुई और इस फिल्म का व्यवसाय उनकी पिछली ईद पर रिलीज फिल्मों से ज्यादा हुआ. सलमान-कैटरीना स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 199 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही.

किक (2014)
2014 की ईद पर आयी सलमान की ‘किक’. इसमें उन्होंने अलग तरह का किरदार निभाया था. फिल्म में जैकलीन फर्नांडीस, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रणदीप हुड्डाभी दमदार रोलमें थे. इसकी कामयाबी ‘एक था टाइगर’ से बढ़ कर रही. ‘किक’ ने 233 करोड़ रुपये कश्बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया.

बजरंगी भाईजान (2015)
‘बजरंगी भाईजान’ सलमान की पहली ऐसी फिल्म बनी, जो 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई. भारत और पाकिस्तान के रिश्तों की पृष्ठभूमि पर फिल्मायी गयी इस ब्लॉकबस्टर में सलमान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी दमदार रोल में थे. फिल्म ने 321 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

सुल्तान (2016)
इस फिल्म में सलमान खान पहली बार किसी पहलवान की भूमिका में नजर आये. ‘सुल्तान’ में अनुष्का शर्मा भी सशक्त भूमिका में नजर अायीं. इस फिल्म ने 301 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

ट्यूबलाइट (2017)
ईद पर आयी सलमान की इस फिल्म ने फैन्स को थोड़ा निराश किया. इस फिल्म नेकेवल 122 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म के वितरकों को हुए घाटे को देखते हुए बड़े दिलवाले सलमान ने उनके घाटे की आधी भरपाई की.

रेस 3 (2018)
2018 की ईद पर सलमान खान की ‘रेस 3’ रिलीज हुई. इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल जैसे सितारे मौजूद थे. इस फिल्म को समीक्षकों ने बिल्कुल पसंद नहीं किया. एक्शन पैक्ड इस फिल्म ने 169 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया.

भारत (2019)
2019 की ईद पर सलमान ‘भारत’ लेकर आ रहे हैं. लगातार दो ईद पर कमजोर फिल्म देने वाले सलमान से इस बार उम्मीद है कि वे ब्लॉकबस्टर फिल्म देंगे. अली अब्बास जफर निर्देशित इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने की संभावनाएं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >