दीया के सपने में आने लगे हैं उनके पिया

मुंबई:निर्माता और अभिनेत्री दीया मिर्जा अपनी शादी को लेकर अब सपने बुनने लगीं हैं. उन्होंने कहा कि वो जल्द ही विवाह बंधन में बंधना चाहतीं हैं. एक कार्यक्रम के दौरान दिया ने कहा कि वह अपने मंगेतर से अक्टूबर में शादी कर लेंगी और शादी भारत में ही होगी. उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा मैं […]

मुंबई:निर्माता और अभिनेत्री दीया मिर्जा अपनी शादी को लेकर अब सपने बुनने लगीं हैं. उन्होंने कहा कि वो जल्द ही विवाह बंधन में बंधना चाहतीं हैं. एक कार्यक्रम के दौरान दिया ने कहा कि वह अपने मंगेतर से अक्टूबर में शादी कर लेंगी और शादी भारत में ही होगी.

उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा मैं नहीं बोलना चाहूंगी. अगर मैंने अभी सब कुछ बता दिया तो सारा उत्साह खत्म हो जाएगा. लेकिन आपको मेरी जासूसी करने की जरूरत नहीं है.गौरतलब है कि साहिल सांघा से उनकी सगाई हो चुकी है. हाल में ही दिया और उनके मंगेतर साहिल सांघा के सहनिर्माण में बनी फिल्म ‘बॉबी जासूस’ प्रदर्शित हुई.

इसके बाद अब दीया अपनी शादी की तैयारियों में समय दे सकती हैं.दीया-साहिल के साथ नया जीवन शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, ‘साहिल और मैं इसी साल शादी कर रहे हैं. हम अपने भावी जीवन को लेकर बेहद उत्साहित हैं.अगले सप्ताह से हम शादी की तैयारियां और योजनाएं बनानी शुरू करेंगे.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >