Jayeshbhai Jordaar : ”83” के बाद इस फिल्म में नजर आयेंगे रणवीर सिंह

मुम्बई : अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के साथ एक बार फिर ‘यश राज फिल्म्स’ के बैनर में वापसी करने जा रहे हैं. फिल्म में वह एक गुजराती शख्स की भूमिका में नजर आयेंगे. अभिनेता ने एक बयान में कहा कि फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ हास्य और मार्मिक दोनों है. दिव्यांग ठक्कर इसका निर्देशन करेंगे. […]

मुम्बई : अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के साथ एक बार फिर ‘यश राज फिल्म्स’ के बैनर में वापसी करने जा रहे हैं. फिल्म में वह एक गुजराती शख्स की भूमिका में नजर आयेंगे.

अभिनेता ने एक बयान में कहा कि फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ हास्य और मार्मिक दोनों है. दिव्यांग ठक्कर इसका निर्देशन करेंगे. इसके निर्माता मनीष शर्मा हैं, जिन्होंने रणवीर की पहली फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ का निर्देशन किया था.

फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ की शूटिंग अक्टूबर से शुरू की जाएगी. रणवीर इससे पहले क्रिकेट आधारित ड्रामा ’83’ में नजर आयेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >