सलमान खान का खुलासा - शाहरुख से पहले वो खरीदने वाले थे ''मन्‍नत''

सलमान खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म भारत का लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. यह बात कम ही लोग जानते हैं कि शाहरुख खान का ड्रीम होम ‘मन्नत’ उन्‍हें सलमान खान की वजह से मिला है. इस बात का खुलासा खुद दबंग खान ने किया. शाहरुख का समंदर किनारे बना खूबसूरत बंगला ‘मन्‍नत’ अक्‍सर चर्चा […]

सलमान खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म भारत का लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. यह बात कम ही लोग जानते हैं कि शाहरुख खान का ड्रीम होम ‘मन्नत’ उन्‍हें सलमान खान की वजह से मिला है. इस बात का खुलासा खुद दबंग खान ने किया. शाहरुख का समंदर किनारे बना खूबसूरत बंगला ‘मन्‍नत’ अक्‍सर चर्चा में रहता है. इस घर की कीमत तकरीबन 200 करोड़ रुपये है. हालांकि सलमान की नजर समंदर का दीदार करानेवाले इस बंगले पर थी लेकिन यह बंगला नहीं खरीदा. जानें क्‍यों ?

एक इंटरव्‍यू में सलमान ने बताया, करियर की शुरुआत में शाहरुख खान से पहले मन्‍नत उन्‍हें ऑफर हुआ था. लेकिन उस दौरान उनके पिता सलीम खान ने उन्हें इस आलीशान घर को खरीदने से मना कर दिया था.

53 वर्षीय सलमान ने कहा,’ मेरे पिता (सलीम खान) ने मुझसे कहा था तुम इतने बड़े घर में क्‍या करोगे? सलमान ने पिता की बात को गंभीरता से लिया. इस तरह यह घर फिर शाहरुख खान ने खरीद लिया. उन्‍होंने यह भी कहा कि, वह भी यह सवाल शाहरुख खान से पूछना चाहते हैं कि वह इतने बड़े घर में करते क्‍या हैं ?

पिछले दिनों शाहरुख ने रेडियो शो में उनदिनों को याद किया था जब कितनी मुश्किलों के बाद मन्‍नत खरीदा था और यह उनके लिए कितना खास है. शाहरुख ने कहा था, ‘ मैं दिल्‍ली से हूं और दिल्‍लीवाले बंगले में रहना पसंद करते हैं. मुंबई में लोग अपार्टमेंट्स में रहते हैं. दिल्‍ली में भले ही आप बहुत अमीर न हों लेकिन अपने घर में रहना पसंद करते हैं.

उन्‍होंने कहा था कि, जब वो मुंबई आये थे तो पहले से शादीशुदा थे और पत्‍नी गौरी के साथ एक अपार्टमेंट में रहते थे. मेरी सास हमेशा कहती थीं कि तुम कितने छोटे घर में रहते हो. तभी मेरी नजर मन्‍नत पर पड़ी, यह दिल्‍ली की कोठी जैसा था और मैंने इसे खरीद लिया. यह मेरे अबतक के सबसे महंगी चीज है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >