टाइगर संग अपने रिलेशनशिप पर बोलीं दिशा पटानी

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी कुछ दिनों से अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाये हैं. दोनों स्‍टार्स इन खबरों पर खास रिएक्‍ट नहीं करते हैं. दोनों कई मौकों पर एकसाथ नजर आते हैं और दोनों की कैमेस्‍ट्री भी शानदार नजर आती है. कई बॉलीवुड पार्टीज में इनकी धमाकेदार इंट्री लोगों को ध्‍यान […]

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी कुछ दिनों से अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाये हैं. दोनों स्‍टार्स इन खबरों पर खास रिएक्‍ट नहीं करते हैं. दोनों कई मौकों पर एकसाथ नजर आते हैं और दोनों की कैमेस्‍ट्री भी शानदार नजर आती है. कई बॉलीवुड पार्टीज में इनकी धमाकेदार इंट्री लोगों को ध्‍यान खींच लेती है. रिलेशनशिप की खबरों का न तो इस जोड़ी ने खंडन किया और न ही खुले तौर इसे स्‍वीकार किया. इनदिनों दिशा फिल्‍म ‘भारत’ के प्रमोशन में जुटी हैं.

हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को दिये एक इंटरव्‍यू में दिशा से जब पूछा गया कि, आप दोनों क्‍यों अपने रिश्‍ते को स्‍वीकार नहीं करते हैं ? लोग आप दोनों को एक कपल के तौर पर देखना पसंद करते हैं. दिशा ने इस सवाल का बेहद ही शानदार जवाब दिया.

अभिनेत्री ने कहा,’ मैं लंबे समय से टाइगर को इंप्रेस करने की कोशिश कर रही हूं. अब तो मुझे सालों हो गये हैं. इसीलिये मैंने ‘भारत’ फिल्म साइन की. जहां मुझे स्‍टंट करता देख शायद टाइगर इंप्रेस हो जायें. लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.’

उन्‍होंने आगे कहा,’हां, हम साथ में बाहर जाते हैं, खाते-पीते हैं, लेकिन वो मुझसे इंप्रेस नहीं हैं. वो क्रश वाला इंप्रेस नहीं. बस ऐसा जैसे वो हर किसी की फिल्‍म पसंद करते हैं. मैं शर्माती हूं वो भी शर्माते हैं, इसीलिए कोई कुछ बोल नहीं रहा.’

गौरतलब है कि दिशा फिल्म भारत में नजर आनेवाली हैं. अली अब्‍बास जफर फिल्‍म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर लीड रोल में हैं. फिल्‍म 5 जून को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >