हम बॉलीवुड में पुलिस वालों की अलग दुनिया तैयार कर रहे हैं : रोहित शेट्टी

मुंबई : निर्देशक रोहित शेट्टी का कहना है कि वह अपनी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में ‘देसी पुलिस वालों’ की एक अलग दुनिया तैयार कर रहे हैं. ‘सिंघम’, ‘सिंघम रिटर्न्स’ और ‘सिम्बा’ जैसी फिल्में दे चुके शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ भी एक पुलिस वाले की कहानी है. फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार मुख्य […]

मुंबई : निर्देशक रोहित शेट्टी का कहना है कि वह अपनी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में ‘देसी पुलिस वालों’ की एक अलग दुनिया तैयार कर रहे हैं. ‘सिंघम’, ‘सिंघम रिटर्न्स’ और ‘सिम्बा’ जैसी फिल्में दे चुके शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ भी एक पुलिस वाले की कहानी है. फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं. वहीं ‘सिंघम’ में अजय देवगन और ‘सिम्बा’ में रणवीर सिंह पुलिस वाले का किरदार निभाते नजर आए थे.

फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में भी अजय देवगन और रणवीर सिंह नजर आएंगे. रोहित शेट्टी ने ‘ दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ ‘सिंघम’ के दो पार्ट बनाने के बाद हमने सोचा की अपने पुलिस वालों की दुनिया का विस्तार करना चाहिए, जिसके बाद ‘सिम्बा’ बनाई गई. इस तरह ‘सिम्बा’ और ‘सिंघम’ की दो दुनिया को जोड़ दिया और ‘सूर्यवंशी’ के साथ इसमें नया तत्व शामिल किया है.”

उन्होंने कहा कि वे अपनी एक अलग दुनिया बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो समय के साथ बढ़ती जाएगी. इसमें महिला पुलिस कर्मी भी होंगी. फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी. साथ ही फिल्मकार ने कहा कि भारत में बजट की कमी के कारण ‘एवेन्जर्स’ जैसी फिल्में बनाना मुश्किल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >