कंगना की बहन ने इस एक्‍टर पर साधा निशाना, आलिया का किया था सपोर्ट

कंगना रनौत लगातार आलिया भट्ट पर निशाना साध रही हैं. पिछले दिनों उन्‍होंने आलिया पर कमेंट करते हुए कहा था गली ब्‍वॉय में उनकी एक्टिंग कुछ खास नहीं थी. उन्‍होंने एक मुंहफट लड़की का किरदार निभाया था. आलिया ने विनम्रता से कंगना की बातों को जवाब देते हुए कहा था मैं उनकी एक्टिंग और राय […]

कंगना रनौत लगातार आलिया भट्ट पर निशाना साध रही हैं. पिछले दिनों उन्‍होंने आलिया पर कमेंट करते हुए कहा था गली ब्‍वॉय में उनकी एक्टिंग कुछ खास नहीं थी. उन्‍होंने एक मुंहफट लड़की का किरदार निभाया था. आलिया ने विनम्रता से कंगना की बातों को जवाब देते हुए कहा था मैं उनकी एक्टिंग और राय का सम्‍मान करती हूं. कोशिश करूंगी कि ऐसा बेहतर काम करूं कि कंगना को कोई शिकायत न रहे. हाल ही में एक्‍टर रणदीप हुड्डा ने आलिया की तारीफ की थी. अब कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने रणदीप को आड़े हाथों लिया है.

रणदीप ने आलिया को टैग करते हुए लिखा था,’ डियर आलिया, मैं खुश हूं कि तुम ऑकेजनल एक्टर्स और क्रॉनिक विक्टिम की राय से खुद और अपने काम को प्रभावित नहीं कर रही हो. अपने बेहतरीन काम को यूं ही आगे बढ़ाती रहो.’

रंगोली ने रणदीप हुड्डा के लिए ट्वीट करते हुए लिखा,’ आलिया बेबी को बचाने के लिए नेपोटिज्‍म गैंग को खुद हिम्‍मत नहीं हुई तो तुझको आगे कर दिया. मुझे पता है कि तूने उंगली के समय कंगना को कितना परेशान किया था. तू करण जौहर का कितना बड़ा चाटुकार है मगर फिर भी तेरा कुछ नहीं हुआ.’

https://twitter.com/Rangoli_A/status/1118107562799316994?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/Rangoli_A/status/1118107727408951296?ref_src=twsrc%5Etfw

उन्‍होंने आगे यह भी कहा,’ कम से कम आलिय भट्ट जैसे लोग अपनी चमचागिरी की वजह से सक्‍सेसफुल हैं. भाई तू तो परमानेंट फेलियर है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >