20 साल बाद ”शिवगामी” संग नजर आयेंगे अमिताभ बच्चन

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन की आनेवाली फिल्म का नाम ‘तेरा यार हूं मैं’ होगा. इस फिल्म की शूटिंग फिल्मसिटी में चल रही है. इसमें दक्षिण भारतीय कलाकार एसजे सूर्या और राम्या कृष्णन भी नजर आएंगे. फिल्म ‘तेरा यार हूं मैं’ का निर्माण ‘टी-सीरीज’ और ‘पर्पल बुल प्रोडक्शन’ मिलकर कर रहे हैं. इसका निर्देशन टी […]

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन की आनेवाली फिल्म का नाम ‘तेरा यार हूं मैं’ होगा. इस फिल्म की शूटिंग फिल्मसिटी में चल रही है. इसमें दक्षिण भारतीय कलाकार एसजे सूर्या और राम्या कृष्णन भी नजर आएंगे. फिल्म ‘तेरा यार हूं मैं’ का निर्माण ‘टी-सीरीज’ और ‘पर्पल बुल प्रोडक्शन’ मिलकर कर रहे हैं. इसका निर्देशन टी तमिलवानन कर रहे हैं.

अमिताभ बच्‍चन फिल्‍म ‘बड़े मियां और छोटे मियां’ में राम्‍या कृष्‍णन के साथ नजर आ चुके हैं. दोनों लंबे समय बाद एकदूसरे संग स्‍क्रीन शेयर करते दिखेंगे. यह फिल्म तमिल और हिंदी दोनों भाषाओं में एक साथ बन रही है.

पिछले हफ्ते से ही इन खबरों ने जोर पकड़ा था कि निर्देशक टी तमिलवानन हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन और तमिल सुपरस्टार एस जे सूर्या के साथ फिल्म कर रहे हैं. महानायक ने खुद देसी लुक में अपनी तसवीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >