VIDEO: करीना कपूर के इस गाने पर पति निक संग जमकर थिरकीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अपने पति निक जोनास और पूरे परिवार के साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड कर रही हैं. देसी गर्ल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनों के साथ मस्‍ती करती नजर आ रही हैं. प्रियंका चोपड़ा फिलहाल मियामी में छुट्टियां मना रही हैं. इस वीडियो में […]

प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अपने पति निक जोनास और पूरे परिवार के साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड कर रही हैं. देसी गर्ल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनों के साथ मस्‍ती करती नजर आ रही हैं. प्रियंका चोपड़ा फिलहाल मियामी में छुट्टियां मना रही हैं. इस वीडियो में उनके साथ निक जोनास उनके भाई जो और सोफी टर्नर भी नजर आ रही हैं. सभी करीना कपूर की चर्चित फिल्‍म ‘वीरे दी वेडिंग’ के सुपरहिट गाने ‘तारीफां’ पर शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने यह मस्‍तीभरा वीडियो अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में झूमते हुए प्रियंका चोपड़ा बीच में बेबो का नाम लेती हुई भी नजर आ रही हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है.

बता दें कि, यह गाना फिल्‍म ‘वीरे दी वेडिंग’ का है जिसमें करीना कपूर, सोनम कपूर, स्‍वरा भास्‍कर और शिखा तलसानिया नजर आई थीं. सोनम कपूर और रिया कपूर ने इस वीडियो पर कमेंट भी लिखा है.

हाल ही में निक जोनास ने अपनी और प्रियंका की मैरिड लाईफ के बारे में बात करते हुए कहा था,’ मैं और प्रियंका चोपड़ा अपने नव-विवाहित जीवन में तालमेल बैठाने और लगातार एक-दूसरे का सहारा बनने की कोशिश कर रहे हैं. मुझे लगता है कि हम दोनों निश्चित तौर पर एक दूसरे का पूरी तरह ख्याल रखने की कोशिश करते हैं और मुझे लगता है कि जिस तरह हम वैवाहिक जीवन में तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहे है…हम यह पता लगा पा रहे हैं कि हम कैसे और कब एक-दूसरे का सहारा बन सकते हैं.’

उन्‍होंने कहा था,’ अभी तक, यह बेहतरीन रहा है… और ऐसा साथी होना, जीवन साथी होना कमाल का अनुभव है और इससे सब कुछ काफी बेहतर हो जाता है. इसलिये मैं बस उम्मीद करता हूं कि मैं उनका एक अच्छा साथी बना रहूं…चाहे वह भावनात्मक हो या शारीरिक स्वास्थ्य…मैं हर चीज में उनका साथी बनना चाहता हूं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >