#Sooryavanshi: रोहित शेट्टी की फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाये अक्षय कुमार

अक्षय कुमार के जिस अंदाज का फैंस इंतजार कर रहे थे वो सबके सामने है. अगर आपने रणवीर सिंह की सिंबा देखी होगी तो आपको याद होगा कि फिल्‍म के अंत में अक्षय कुमार पुलिस ऑफिसर की ड्रेस में नजर आते हैं. इस फिल्म में उनका नाम ‘सूर्यवंशी’ बताया गया था. यही रोहित शेट्टी की […]

अक्षय कुमार के जिस अंदाज का फैंस इंतजार कर रहे थे वो सबके सामने है. अगर आपने रणवीर सिंह की सिंबा देखी होगी तो आपको याद होगा कि फिल्‍म के अंत में अक्षय कुमार पुलिस ऑफिसर की ड्रेस में नजर आते हैं. इस फिल्म में उनका नाम ‘सूर्यवंशी’ बताया गया था. यही रोहित शेट्टी की अगली फिल्म है. अक्षय कुमार की इस फिल्‍म का फर्स्‍टलुक आज जारी कर दिया गया. इन पोस्‍टर्स में खिलाड़ी कुमार पुलिस की वर्दी में दिख रहे हैं. खबरें है कि इस फिल्‍म में अजय देवगन और रणवीर सिंह का कैमियो होगा.

फिल्‍म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर #Sooryavanshi के नाम से वायरल होना भी शुरू हो गया है. अक्षय कुमार ने दोनों पोस्‍टर्स ट्विटर पर शेयर किया है. फिल्‍म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. अक्षय कुमार अप्रैल महीने से ज्‍वॉइन करेंगे.

अक्षय ने अपने ट्वीट में साफ कर दिया है कि फिल्‍म एंटरटेनिंग होगी और एक्शन से भरपूर फिल्म होगी. फिल्‍म साल 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होगी. अभी से उम्‍मीद की जा रही है फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी. फिल्‍म में लीड एक्‍ट्रेस कौन होगी फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया गया है.

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी की इससे पहले फिल्‍म ‘सिंबा’ रिलीज हुई थी. यह फिल्‍म बॉक्स ऑफिस पर उनकी लगातार 8वीं 100 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली फिल्म बन गई थी. इस फिल्‍म में रणवीर सिंह और सारा अली खान मुख्‍य भूमिका में थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >