प्राइवेट फोटो लीक होने के 24 घंटे बाद हंसिका मोटवानी ने किया ट्वीट, लिखा- मेरा फोन हैक हुआ

बॉलीवुड और टॉलीवुड अभिनेत्री हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) की कुछ प्राइवेट तसवीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई थीं. हालांकि अभी तक साफ-साफ नहीं पता चला है कि य‍ह किसकी करतूत है. बताया गया कि यह तस्‍वीरें उस वक्‍त ली गई थीं जब हंसिका न्‍यूयॉर्क में वकेशन पर थीं. हंसिंका की कई सारी प्राइवेट फोटो […]

बॉलीवुड और टॉलीवुड अभिनेत्री हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) की कुछ प्राइवेट तसवीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई थीं. हालांकि अभी तक साफ-साफ नहीं पता चला है कि य‍ह किसकी करतूत है. बताया गया कि यह तस्‍वीरें उस वक्‍त ली गई थीं जब हंसिका न्‍यूयॉर्क में वकेशन पर थीं. हंसिंका की कई सारी प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया पर पोस्‍ट की गई लेकिन थोड़ी ही देर में सारी फोटोज को साइट से हटा दिया गया. हालांकि तसवीरों के वायरल होने के 24 घंटे बाद हंसिका मोटवानी ने इस बारे में जानकारी दी है.

अभिनेत्री ने कहा,’ मेरा फोन और ट्विटर अकांउट हैक कर लिया गया है. प्‍लीज किसी भी रेंडम मैसेज का रिस्‍पांस न दें. मेरी टीम चीजों को कंट्रोल करने में लगी है.’ बुधवार को हंसिका मोटवानी की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं.

गौरतलब है कि इससे पहले अभिनेता कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन और अभिनेत्री एमी जैक्‍सन की भी प्राइवेट तसवीरें लीक हो गई थी. हालांकि अक्षरा हासन ने अज्ञात शख्‍स के खिलाफ इंफॉरर्मेशन एंड टेक्‍नोलॉजी एक्‍ट के तहत शिकायत भी दर्ज करवाई थी.

बता दें कि ह‍ंसिका मोटवानी बॉलीवुड और साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री में मजबूत पकड़ बना चुकी हैं. उन्‍होंने अपने सिने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे पर बाल कलाकार के रूप में की थी. इसके बाद उन्‍होंने बॉलीवुड और साउथ फिल्‍मों की ओर रुख किया. हंसिका ‘आप का सुरूर’ और ‘मनी है तो हनी है’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. ‘आप का सुरूर’ में वे सिंगर और एक्‍टर हिमेश रेशमिया के साथ लीड रोल में नजर आई थीं.

उन्होंने ‘शाका लाका बूम बूम’, ‘करिश्मा का करिश्मा’ और ‘देस में निकला होगा चांद’ जैसे सीरीयलों में काम किया है. हंसिका की आनेवाली फिल्‍म की बात करें तो वे जल्‍द ही यूआर जमील की तमिल फिल्‍म ‘महा’ में नजर आयेंगी. यह फिल्‍म संस्‍पेंस और थ्रिल से भरी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >