मुंबई:ऊ ला ला गर्ल के नाम से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन को इस बात का काफी दुख है कि उन्होंने फिल्मकार सुजॉय घोष को एक फिल्म के लिए न कह दिया.
पहले अपनी सादगी से और बाद में अपनी अदाओं से लोगों को लुभाने वाली विद्या को सुजॉय ने फिल्म ‘दुर्गा रानी सिंह’ का ऑफर दिया था जिसे उन्होंने न कह दिया. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ने कहा कि सुजॉय की नई फिल्म में काम न कर पाने का मुझे दुख है. हम दोनों ने मिलकर फिल्म ‘कहानी’ का निर्माण किया था.
फिल्म ‘दुर्गा रानी सिंह’ के लिए उन्हें न कहने का निर्णय लेना मेरे लिए बेहद मुश्किल था. मेरे पास कोई विकल्प नहीं था. विद्या के न कहने के बाद घोष की इस फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए कंगना राणाउत से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया.अब निर्देशक कथित तौर पर अपनी इस फिल्म के लिए उपयुक्त नायिका की तलाश में हैं.
