फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का पहला लुक आया सामने, अनन्या और लक्ष्य के इश्क ने जीता फैंस का दिल

Chand Mera Dil First Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और लक्ष्य की नई फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का पहला लुक सामने आ गया है. करण जौहर के बैनर तले बन रही यह फिल्म एक इंटेंस लव स्टोरी है, जो साल 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Chand Mera Dil First Look: बॉलीवुड एक्टर लक्ष्य और अनन्या पांडे अब एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम है ‘चांद मेरा दिल’. धर्मा प्रोडक्शंस ने आज 6 अप्रैल को इस फिल्म के कई खूबसूरत पोस्टर्स शेयर किए हैं. इन पोस्टर्स में अनन्या और लक्ष्य एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिख रहे हैं. दर्शकों को लंबे समय से इस जोड़ी का इंतजार था और अब आरव (लक्ष्य) और चांदनी (अनन्या) की इस प्रेम कहानी की पहली झलक सबके सामने है. वहीं फिल्म का टीजर कल यानी 7 अप्रैल को रिलीज होगा.

कैसी होगी फिल्म की कहानी?

फिल्म के पोस्टर्स देखकर साफ पता चल रहा है कि यह कोई साधारण प्रेम कहानी नहीं होगी. पोस्टर्स पर कैप्शन भी लिखा है पेश है एक ऐसी प्रेम कहानी, जहां, जिंदगी प्यार से भी तेज चलती है’. यह फिल्म प्यार, जुनून और जिंदगी की रफ्तार के बीच फंसी एक गहरी कहानी बयां करेगी. फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे कभी-कभी मोहब्बत को दूसरा मौका नहीं मिल पाता है.

रिलीज डेट का हुआ खुलासा

फैंस को इस फिल्म के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. मेकर्स ने साफ कर दिया है कि ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. करण जौहर ने इस फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें जताई हैं. लक्ष्य और अनन्या की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पोस्टर्स में काफी रिफ्रेशिंग और रोमांटिक लग रही है, जिसे देखकर फैंस अब इसके टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

जैसे ही फिल्म के पोस्टर्स सामने आए, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. जहां कुछ लोग लक्ष्य के नए लुक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स अनन्या पांडे को लेकर अपनी अलग राय रख रहे हैं. कुछ फैंस का कहना है कि वे इस नई जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं, तो कुछ लोग मजेदार अंदाज में लक्ष्य को अनन्या से सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 ने रचा इतिहास, 18वें दिन भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >