‘चांद मेरा दिल’ का टीजर रिलीज, अनन्या पांडे और लक्ष्य की केमिस्ट्री ने मचाया तहलका

Chand Mera Dil Teaser: अनन्या पांडे और लक्ष्य की नई फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का टीजर आज मंगलवार को रिलीज हो गया है. टीजर को देखते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए और जमकर रिएक्शन शेयर कर रहे हैं.

Chand Mera Dil Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और उभरते हुए स्टार लक्ष्य की जोड़ी स्क्रीन पर आग लगाने के लिए तैयार है. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का पोस्टर 6 अप्रैल को आउट हुआ था और आज 7 अप्रैल को टीजर जारी कर दिया गया है. टीजर को देखकर ऐसा लग रहा है, कि यह सिर्फ एक नॉर्मल लव स्टोरी नहीं है, बल्कि इसमें प्यार, इमोशन्स और ब्रेकअप का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बना है. फिल्म अपनी पहली झलक से ही सोशल मीडिया पर छा गई.

टीजर में प्यार और रोमांटिक सीन्स की भरमार

टीजर की शुरुआत में लक्ष्य (आरव) और अनन्या (चांदनी) एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच कई रोमांटिक और किसिंग सीन्स हैं, जो उनकी शानदार केमिस्ट्री को दिखा रहे हैं. लेकिन जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है, कहानी में मोड़ आता है और खुशियों की जगह सस्पेंस और इमोशनल सीन आ जाते हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म ?

अनन्या और लक्ष्य की यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. इस फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है. गाने में म्यूजिक सचिन -जिगर ने दिया और लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं, जो इस कहानी को और भी इमोशनल बना रहा है. टीजर में खूबसूरत लोकेशन्स और मंदिर के कुछ सीन्स भी दिखाए गए हैं, जिससे उनकी लव स्टोरी में अलग टच देखने को मिल रहा है.

फैंस के रिएक्शन

यूट्यूब पर टीजर का रिलीज होते ही फैंस कमेंट्स सेक्शन में जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, एक और Gen-z प्रेम कहानी. दूसरे यूजर ने लिखा, लक्ष्य और अनन्या एक साथ अच्छे दिख रहे हैं. तीसरे यूजर ने लिखा, सैंयारा वाइब्स फूल.

यह भी पढ़ें: ‘सत्या’ से ‘सरकार’ तक, राम गोपाल वर्मा की ये 5 फिल्में जिन्होंने उन्हें बनाया सिनेमा का बादशाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >