लक्ष्मीकांत शांताराम कुडालकर और गायिका उषा टिमोथी ''मोहम्मद रफी अवार्ड'' से सम्मानित

मुंबई : दिवंगत संगीतकार लक्ष्मीकांत शांताराम कुडालकर और पार्श्व गायिका उषा टिमोथी को सोमवार को ‘मोहम्मद रफी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया. मुंबई के भाजपा प्रमुख आशीष शेलर के एनजीओ ‘स्पंदन आर्ट्स’ ने ‘मोहम्मद रफी अवार्ड’ की शुरुआत की थी.कुडालकर को ‘मोहम्मद रफी लाइफटाइम अचीवमेंट’ से सम्मानित किया गया. संगीतकार की ओर से उनकी बेटी […]

मुंबई : दिवंगत संगीतकार लक्ष्मीकांत शांताराम कुडालकर और पार्श्व गायिका उषा टिमोथी को सोमवार को ‘मोहम्मद रफी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया. मुंबई के भाजपा प्रमुख आशीष शेलर के एनजीओ ‘स्पंदन आर्ट्स’ ने ‘मोहम्मद रफी अवार्ड’ की शुरुआत की थी.कुडालकर को ‘मोहम्मद रफी लाइफटाइम अचीवमेंट’ से सम्मानित किया गया.

संगीतकार की ओर से उनकी बेटी ने यह पुरस्कार स्वीकार किया. उन्हें एक ट्राफी के साथ एक लाख रुपए दिए गए. वहीं उषा टिमोथी को ट्राफी के साथ 51,000 रुपए से सम्मानित किया गया. इस समारोह का आयोजन उपनगर बांद्रा में सोमवार शाम को किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >