बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए करनी होगी मेहनत:श्रद्धा

मुंबई: आशिकी 2 की सफलता के बाद अभिनेत्री श्रद्धा कपूर काफी मेहनत कर रही हैं. श्रद्धा बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल करना चाहतीं है. फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाने के लिए काफी लोकप्रिय अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा ने फिल्म ‘तीन पत्ती’ से बॉलीवुड में पर्दापण किया था जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, […]

मुंबई: आशिकी 2 की सफलता के बाद अभिनेत्री श्रद्धा कपूर काफी मेहनत कर रही हैं. श्रद्धा बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल करना चाहतीं है. फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाने के लिए काफी लोकप्रिय अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा ने फिल्म ‘तीन पत्ती’ से बॉलीवुड में पर्दापण किया था जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, आर माधवन जैसे कलाकार थे.

इसके बाद वह एक और फिल्म ‘लव का दि इंड’ में नजर आयीं, लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर छाप छोडने में असफल रहीं. लेकिन श्रद्धा की तीसरी फिल्म ‘आशिकी 2’ बहुत बडी हिट साबित हुई और उनकी किस्मत बदल गयी.उन्होंने कहा, ‘‘ ‘आशिकी 2’ की सफलता के बाद मुझे लगा कि मुझे बहुत कुछ हासिल करना है. मैं इसके लिए लगातार काम कर रही हूं और इससे भी ज्यादा कडी मेहनत करुंगी.’’ अपनी नयी फिल्म ‘एक था विलेन’ को लेकर श्रद्धा ने कहा कि वह दोबारा निर्देशक मोहित सूरी के साथ काम कर खुश हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘मोहित के साथ दोबारा काम करने में मजा आ रहा है. मैं उनके काम की बडी प्रशंसक हूं. उनकी फिल्मों में शानदार प्रेम कहानियां होती हैं. मुझे उनकी फिल्म ‘आवारापन’ बहुत पसंद आयी थी.’’ श्रद्धा इसके अलावा विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘हैदर’ और रेमो डिसूजा की फिल्म ‘एबीसीडी’ के सीक्वेल में काम कर रही हैं. अपनी कड़ी मेहनत और अभिनय से श्रद्धा अपनी अगल फैन क्लब तैयार कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >