मुंबई:बॉलीवुड में दबंग के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले सलमान खान ने प्रीति जिंटा और नेस वालिया के बीच चल रही खटास के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया है. अपने फिल्म किक के ट्रेलर के रिलीज करने पहुंचे सलमान से जब एक रिपोर्टर ने दोनों के संबोधों में आई दरार के बारे में सवाल किया तो सलमान ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.
सलमान ने रिपोर्टर से कहा ‘आप गलत जगह पर हैं.’ उनसे बार बार पूछे जाने पर सलमान का जवाब बस एक ही था.गौरतलब है कि 15 जून को किक का ट्रेलर रिलीज किया गया. इस फिल्म को लेकर सलमान काफी उत्साहित थे. ऐसे मौके पर वह किसी भी वि वाद से बचना चाहते थे क्योंकि 14 जनवरी को जय हो के प्रमोशन के दौरान उन्होंने मोदी के समर्थन में कुछ शब्द कहा था जिसका असर उनकी फिल्म पर साफ देखने को मिला था.
