Husband of the Millennium बनने के लिए मेहनत कर रहे हैं रणवीर सिंह

मुम्बई : नवविवाहित अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि ‘ब्वॉयफ्रेंड ऑफ द मिलेनियम’ का तमगा हासिल करने के बाद अब वह ‘हस्बैंड ऑफ द मिलेनियम’ कहलाने के लिए काम कर रहे हैं. रणवीर और दीपिका इटली में 14 और 15 नवम्बर को शादी के बंधन में बंधे थे. अपनी आने वाली फिल्म ‘सिम्बा’ के […]

मुम्बई : नवविवाहित अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि ‘ब्वॉयफ्रेंड ऑफ द मिलेनियम’ का तमगा हासिल करने के बाद अब वह ‘हस्बैंड ऑफ द मिलेनियम’ कहलाने के लिए काम कर रहे हैं.

रणवीर और दीपिका इटली में 14 और 15 नवम्बर को शादी के बंधन में बंधे थे. अपनी आने वाली फिल्म ‘सिम्बा’ के ट्रेलर लॉन्च पर अभिनेता ने पत्रकारों से कहा, मैंने ‘ब्वॉयफ्रेंड ऑफ द मिलेनियम’ का तमगा हासिल कर लिया है और अब मैं ‘हस्बैंड ऑफ द मिलेनियम’ बनने की दिशा में मेहनत कर रहा हूं.

रणवीर ने कहा कि 2012 में दीपिका से मुलाकात के छह महीने बाद ही उन्हें पता चल गया था कि वह उनकी जीवनसंगिनी बन सकती हैं. फिल्म ‘सिम्बा’ 28 दिसम्बर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. फिल्म में रणवीर के साथ सारा अली खान नजर आएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >