मलाइका अरोड़ा संग डिनर डेट पर पहुंचे अर्जुन कपूर, कैमरे से ऐसे छुपाया चेहरा, VIDEO

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले काफी दिनों से अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. कुछ वक्‍त पहले दोनों को नाइट पार्टी में देखा गया था. सोशल मीडिया पर सामने आई तसवीरें में दोनों सितारे काफी करीब बैठे दिखे थे. इस पार्टी में मलाइका अपने बेस्‍ट फ्रेंड करीना कपूर, अमृता […]

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले काफी दिनों से अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. कुछ वक्‍त पहले दोनों को नाइट पार्टी में देखा गया था. सोशल मीडिया पर सामने आई तसवीरें में दोनों सितारे काफी करीब बैठे दिखे थे. इस पार्टी में मलाइका अपने बेस्‍ट फ्रेंड करीना कपूर, अमृता सिंह, सीमा खान और सोफी चौधरी भी पार्टी में मौजूद थे. एक बार फिर मलाइका और अर्जुन कपूर देर रात एकसाथ नजर आये हैं. शुक्रवार रात अर्जुन-मलाइका जुहू के एक रेस्‍टोरेंट में डिनर करने पहुंचे थे.

बताया जा रहा है कि अर्जुन कपूर 12 साल बड़ी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से इश्‍क फरमा रहे हैं. दोनों अक्‍सर एकसाथ नजर आते हैं. पिछले दिनों मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ देश से बाहर अपना बर्थडे मनाया था.

https://www.instagram.com/p/BqiXpSwjq0n/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

शुक्रवार रात जब दोनों रेस्‍टोरेंट से निकले तो कैमरों की नजर इनपर पड़ी. फिर क्‍या था कैमरों को देखकर अर्जुन कपूर ने अपना मुंह छिपा लिया और वहां से तेजी से निकलने लगे. उन्‍होंने फोटोग्राफर्स को फोटो खींचने से मना कर दिया और तेजी से आकर कार में बैठ गये.

कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर ने चेहरा इसलिए छुपाया कि वो मलाइका अरोड़ा के साथ थे. लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो चेहरा छुपाने का कारण उनका नया लुक है. बताया जा रहा है कि आशुतोष गोवारिकर की फिल्‍म ‘पानीपत’ के लिए उन्‍होंने न्‍यू लुक अपनाया है और वे इस लुक को रिवील नहीं करना चाहते. अर्जुन ने अपने बाल कटवा दिये हैं.

हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी फिल्‍म मोस्‍ट वांटेड की शूटिंग पूरी की है. बता दें कि अर्जुन कपूर के साथ फिल्‍ममेकर करण जौहर भी मौजूद थे. अर्जुन के साथ हो रही घटना को देखकर वे हंसते नजर आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >