फिल्‍म ''लीला'' में सनी लियोन बनेंगी राजकुमारी

मुंबई:बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी राजकुमारी बनेंगी. ‘जी हां’, यह एक सच्ची खबर है. खबरों की माने तो बॉलीवुड के जानेमाने कोरियोग्राफर अहमद खान एक फिल्‍म बनाने जा रहे हैं. जिसमें सनी राजकुमारी का किरदार निभाती नजर आयेंगी. फिल्‍म का नाम ‘लीला’ है. फिल्म का निर्माण वह भूषण कुमार के साथ मिलकर करेंगे. इस […]

मुंबई:बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी राजकुमारी बनेंगी. ‘जी हां’, यह एक सच्ची खबर है. खबरों की माने तो बॉलीवुड के जानेमाने कोरियोग्राफर अहमद खान एक फिल्‍म बनाने जा रहे हैं. जिसमें सनी राजकुमारी का किरदार निभाती नजर आयेंगी. फिल्‍म का नाम ‘लीला’ है. फिल्म का निर्माण वह भूषण कुमार के साथ मिलकर करेंगे. इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान के भाई बॉबी खान करेंगे. इस फिल्म में 11 गाने होंगे.

बताया जाता है कि ‘लीला’ में सनी लियोनी एक राजकुमारी का किरदार निभाती नजर आएंगी. यह एक प्रेम कहानी होगी जिसे राजस्थान और लंदन में फिल्माया जाएगा. भूषण कुमार ने कहा है कि हम इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित है. फिल्म की स्क्रिप्ट जबरदस्त है. सनी के प्रशंसक उन्हें नए अवतार में देखेंगे. अहमद खान ने कहा है कि सनी एक खूबसूरत अभिनेत्री हैं और उन्हें नए रूप में पेश करना दिलचस्प होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >