किसकी मौत पर इतने दुखी हैं सलमान, जानें

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का पालतू कुत्ता ‘माय लव’ अब इस दुनिया में नहीं रहा. जी हां , इसकी जानकारी खुद बॉलीवुड के दबंग सलमान ने सोशल मीडिया पर दी है. उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा कि मेरा सबसे खूबसूरत कुत्ता ‘माय लव’ आज चला गया….ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे…’ दूसरे […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का पालतू कुत्ता ‘माय लव’ अब इस दुनिया में नहीं रहा. जी हां , इसकी जानकारी खुद बॉलीवुड के दबंग सलमान ने सोशल मीडिया पर दी है. उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा कि मेरा सबसे खूबसूरत कुत्ता ‘माय लव’ आज चला गया….ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे…’

दूसरे ट्वीट में सलमान ‘माय लव’ को किस करते नजर आ रहे हैं…इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा-Kisses my love….. सलमान के ट्वीट पर उनके फैन्स ‘माय लव’ की मौत का दुख व्यक्त कर रहे हैं और उन्हें हिम्मत दे रहे हैं….

यहां चर्चा कर दें कि सलमान खान जानवरों खासकर कुत्तों से बहुत प्यार करते हैं. उनके पास कई पालतू कुत्ते हैं जिनके बीच वह अपना खाली वक्त बिताते हैं. समय-समय पर वह अपने पालतू कुत्तों की फोटो सोशल मीडिया के माध्‍यम से अपने फैन्स से शेयर करते रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >